पंजाब की तर्ज पर अब हरियाणा सरकार पर दबाव, विधानसभा में पारित करो प्रस्ताव
Advertisement

पंजाब की तर्ज पर अब हरियाणा सरकार पर दबाव, विधानसभा में पारित करो प्रस्ताव

 हरियाणा सरकार से भी ऐसे ही करने की मांग की है

फाइल फोटो

रोहित कुमार/हिसार: पंजाब सरकार की तरफ से विधानसभा में तीनों कृषि कानून के विरोध में पारित किये गये प्रस्ताव के बाद अब हरियाणा में भी हलचल तेज हो गई है। अब हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने भी पंजाब की तर्ज पर हरियाणा सरकार से भी ऐसे ही करने की मांग की है। 

कृषि से जुड़े तीनों कानून को लेकर पंजाब के बाद अब हरियाणा की सियासी सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही है। पंजाब में कल ही विधानसभा में इस बिल के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया है। साथ ही किसानों के लिए भी कुछ सुविधाएं दी गई है। अब इसी बात को आधार बनाते हुए अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने पंजाब सरकार के इस कदम को सराहनीय बताया है।

राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने कहा की इसी प्रकार हरियाणा सरकार को भी किसान,व्यापारी, मजदूर व आम जनता विरोधी कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पास करके इसे रद्द करना चाहिए और हरियाणा सरकार को भी किसान की फसल एमएसपी ‌रेटों पर खरीद करने का गारंटी कानून बनाना चाहिए।

गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी ज़िद को छोड़कर देश के किसान, आढ़ती, मजदूर और आम जनता के हित में तीनों कृषि कानून वापिस ले और किसान की हर फसल मंडी के माध्यम से एमएसपी रेटों में बिकने का गारंटी कानून बनाए ताकि किसान, आढ़ती व मजदूर उजड़ने से बच सकें।

Watch Live TV-

Trending news