माइनस 40 डिग्री में हिसार का रोहताश करेगा कमाल, दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों में करेगा ये कारनामा
Advertisement

माइनस 40 डिग्री में हिसार का रोहताश करेगा कमाल, दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों में करेगा ये कारनामा

दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर हिसार के गांव मल्लापुर का रोहताश खिलेरी 24 घंटे गुजारेगा। इसे लेकर वो इन दिनों खूब पसीना बहा रहा है। माउंटेनियर रोहताश कुमार अगर ऐसा करने में कामयाब हो जाता है तो वो पहला शख्स होगा जो 24 घंटे तक किलीमंजारों पर रुका होगा। किलिमंजारो

किलिमंजारों में जाकर 24 घंटे गुजारने के लिए रोहताश पूरी तैयारियां कर रहा है

रोहित कुमार/हिसार: दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर हिसार के गांव मल्लापुर का रोहताश खिलेरी 24 घंटे गुजारेगा। इसे लेकर वो इन दिनों खूब पसीना बहा रहा है। माउंटेनियर रोहताश कुमार अगर ऐसा करने में कामयाब हो जाता है तो वो पहला शख्स होगा जो 24 घंटे तक किलीमंजारों पर रुका होगा।

किलिमंजारों में जाकर 24 घंटे गुजारने के लिए रोहताश पूरी तैयारियां कर रहा है। इससे पहले भी रोहताश खिलेरी ने दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ माऊंट एवरेस्ट पर 2018 में तिरंगा फहराया था। अफ्रीका महाद्वीप की किलीमंजारों चोटी पर माइनस 40 डिग्री तापमान रहता है, रोहताश ने इसके लिए खास प्लानिंग की है।

इससे पहले रोहताश के नाम गर्मी और सर्दी दोनों सीजन में भारत की तरफ से यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर पहुंचने का रिकॉर्ड है। रोहताश ने खुद बताया है कि उन्हें गिनीज वल्र्ड आफ रिकॉर्ड के साथ-साथ वहां की सरकार से अनुमति मिल गई है। रोहताश 21 फरवरी को दिल्ली से अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी के लिए रवाना होंगे।

WATCH LIVE TV 

Trending news