महंगाई के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष सैलजा-किरण चौधरी ने किया‌ जोरदार प्रदर्शन, कहा- कांग्रेस लड़ेगी जनता की लड़ाई
Advertisement

महंगाई के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष सैलजा-किरण चौधरी ने किया‌ जोरदार प्रदर्शन, कहा- कांग्रेस लड़ेगी जनता की लड़ाई

महंगाई के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस ने आज प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया, लेकिन सबसे खास रहा चरखी दादरी में किरण चौधरी के आयोजन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल और कुमारी सैलजा का एक ही मंच पर आना.

महंगाई के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष सैलजा-किरण चौधरी ने किया‌ जोरदार प्रदर्शन, कहा- कांग्रेस लड़ेगी जनता की लड़ाई

विनोद लांबा/चंडीगढ़: महंगाई के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस ने आज प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया, लेकिन सबसे खास रहा चरखी दादरी में किरण चौधरी के आयोजन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल और कुमारी सैलजा का एक ही मंच पर आना. प्रदेश भर में हरियाणा कांग्रेस की तमाम टीम ने जिलेदार जले अपने-अपने हिसाब से प्रदेश व्यापी कांग्रेस के प्रदर्शन में महंगाई के खिलाफ मुद्दा सामने रखा.

लेकिन, हुड्डा गुट से अलग चल रही किरण चौधरी ने प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को एक मंच पर लाकर अपना गुट तकातवर दिखाने की कोशिश की. इस दौरान ‌हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि ‘महंगाई,  गरीबी, बेरोजगारी से त्रस्त जनता अब केंद्र व राज्य सरकार को अर्श से फर्श पर लाकर पटकेगी. जो सरकार गरीबों की नहीं सुनती, जिस सरकार ने अन्नदाता को पीड़ित किया, शोषित किया वह सरकार रक्षक नहीं भक्षक है.’

ये भी पढ़े: जयराम सरकार के बड़े फेरबदल, 14 पुलिस अफसरों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

सरकार के खिलाफ कांग्रेस प्रदेशव्यापी का अभियान

सरकार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेशव्यापी अभियान का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने किया. उन्होंने  हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा व वरिष्ठ नेता किरण चौधरी के साथ चरखी दादरी में बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस प्रदर्शन के दौरान जनता कॉलेज स्टेडियम से लेकर शहर के बीचों बीच होते हुए यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में साइकिलों के साथ बैलगाड़ी भी शामिल थीं.

ये भी पढ़े: पिता के पार्थिव शरीर के सामने हुआ विक्रमादित्य सिंह का राजतिलक, बुशहर रियासत के 123वें राजा बने

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि ‘कांग्रेस महंगाई, गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से पीड़ित जनता की आवाज बनेगी. आम आदमी, बहनों, गरीबों, बेरोजगारी के दर्द को आवाज कांग्रेस ही देगी. उनकी लड़ाई लड़ेगी. जनता हमारी ओर देख रही है. अगली सरकार जनता की होगी. सोनिया गांधी और राहुल गांधी के एक इशारे पर हम सब सड़कों पर उतर आए हैं ताकि जनता के हितों की रक्षा कर सकें.’

WATCH LIVE TV

 

Trending news