Aaj Ka Rashifal 3 November 2025: आज 3 नवंबर 2025 को सोमवार के दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज का सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए नीचे पढ़ें-
)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला सामने आ सकता है, लेकिन आत्मविश्वास की कमी आपको उलझन में डाल सकती है. दिनभर मन में दुविधा बनी रह सकती है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें.
)
लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद आज समाप्त होने की संभावना है. आप दिनभर महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे. छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत मांगने वाला होगा. अहंकार से बचें, वरना हानि उठानी पड़ सकती है.
)
कार्यकुशलता में सुधार होगा, लेकिन नौकरी की तलाश में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. दिन खत्म होने से पहले कोई भूमि या भवन से जुड़ा निवेश करना पड़ सकता है.
)
दुविधाओं भरा दिन रह सकता है. यदि फैसलों को लेकर असमंजस में हैं तो जल्दबाजी न करें. वाहन खरीदने का विचार फिलहाल टाल देना बेहतर रहेगा. मित्रों से मुलाकात आपका मन खुश कर देगी.
)
आज खानपान पर नियंत्रण रखें, पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. एकाग्र होकर काम करेंगे तो सफलता पाएंगे. अविवाहित जातकों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं.
)
आज सिर्फ वही काम करें जो जरूरी है और समय व्यर्थ न गँवाएं. दूसरों की राय पर चलकर नुकसान उठाने की संभावना है, इसलिए निर्णय विवेक से लें. दिन के अंत तक आय के नए स्रोत उभर सकते हैं और पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं.
)
अनावश्यक चिंताओं से दूर रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें. दिन खत्म होने से पहले आर्थिक लाभ की स्थिति बन सकती है.
)
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय बड़ा प्रभाव डाल सकता है. जोखिमभरे कार्यों से किनारा करें. वाहन, मशीनरी और आग संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें.
)
पति-पत्नी के बीच विवाद संभव है, लेकिन घरेलू मुद्दे आपसी सहमति से हल हो जाएंगे. मांगलिक कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी. दिन के अंत में राजनीतिक मामलों में आपका विरोध भी हो सकता है.
)
संतान की हर मांग पूरी करने से बचें. आज स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. संपत्ति से जुड़े मामलों में दिन के अंत तक लाभ मिलने की संभावना है.
)
दूसरों की परिस्थिति को समझते हुए सहयोग करना लाभकारी होगा. हालांकि, क्रोध बढ़ेगा जिससे मानसिक अशांति महसूस हो सकती है. पिता से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे. नया व्यवसाय शुरू करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें. परिवार में होने वाले समारोह की तैयारियों में व्यस्तता रहेगी.
)
आज कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है. मनचाही नौकरी पाने के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे. यदि आप दूसरों से अपेक्षाओं को कम रखेंगे तो दिन बेहतर बीतेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है और केवल आपकी जानकारी के लिए है. ZeePHH इसका समर्थन नहीं करता है. इसे किसी भी समाधान के रूप में लेने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.)
ट्रेन्डिंग फोटोज़