खास अंदाज में बलवीर सिंह सीनियर को श्रद्धांजलि, बिना कागज पर हाथ लगाए बनाया पोट्रेट
Advertisement

खास अंदाज में बलवीर सिंह सीनियर को श्रद्धांजलि, बिना कागज पर हाथ लगाए बनाया पोट्रेट

दरअसल, पहली बार ऐसा कोई पोट्रेट बनाया गया है, जिसमें हाथों में केवल स्टिक थी और स्टिक के द्वारा बॉल से पेपर शीट पर पोट्रेट तैयार किया गया।

खास अंदाज में बलवीर सिंह सीनियर को श्रद्धांजलि, बिना कागज पर हाथ लगाए बनाया पोट्रेट

नितिका महेश्वरी/ अंजली मुदगल /चंडीगढ़: क्या कभी कोई सोच सकता है कि कागज पर बिना हाथ लगाए सिर्फ हॉकी और बॉल से भी किसी का पोट्रेट बनाया जा सकता है। यह सोच पाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि आज से पहले ऐसा कभी हुआ ही नहीं है। 

दरअसल, पहली बार ऐसा कोई पोट्रेट बनाया गया है, जिसमें हाथों में केवल स्टिक थी और स्टिक के द्वारा बॉल से पेपर शीट पर पोट्रेट तैयार किया गया। बता दें कि यह पोट्रेट 
आर्टिस्ट वरुण टंडन ने हॉकी के पितामह स्व. बलबीर सिंह सीनियर के जन्मदिवस के मौके पर बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर का पोट्रेट बनाने में 10 दिन का समय लगा। वरुण द्वारा बनाए गए इस पोट्रेट की लंबाई 23 फुट और चौड़ाई 15 फुट है। इसमें कुल 80 सफेद चार्ट पेपर का इस्तेमाल किया गया। वरुण टंडन ने शनिवार को उनके जन्मदिवस पर उनके चित्र को चंडीगढ़ सेक्टर- 42 स्थित हॉकी स्टेडियम के टर्फ पर लगाया।

वरुण ने कहा कि दिन-रात रात वह इस पोट्रेट को बनाते रहे। उन्होंने बताया कि इसमें सबसे बड़ी दिक्कत हॉकी से बॉल को सही दिशा दिखाने की थी। वरुण बोले कि उन्हें हॉकी खेलना पसंद है। उनका यह सपना था कि किसी दिन बलबीर सिंह सीनियर का पोट्रेट कुछ इस अंदाज में तैयार करेंगे। कुछ वर्ष पहले वरुण ने बलबीर सिंह सीनियर को खुद उनके घर जाकर हॉकी के टुकड़ों से बनाया उनका पोट्रेट भी भेंट किया था। वरुण बोले कि बलबीर सिंह सीनियर एक महान खिलाड़ी होने के अलावा एक अच्छे इंसान भी थे। जो सबको समान रूप से प्यार करते थे। ऐसे में उन्होंने उनके इस जन्मदिवस पर इस पोट्रेट को बनाने की सोची। पोट्रेट बनाने के लिए उन्होंने इंक पाउडर का इस्तेमाल किया, जिसे पानी में भीगा कर उसमें बॉल को डालकर कागज पर हॉकी से बॉल को दिशा दिखाई। जिससे वह एक पोट्रेट का रूप लेने लगी। इसमें एक भी बार अगर बॉल गलत दिशा में जाती तो वह पूरी शीट खराब हो जाती है। ऐसे में इसे बनाने में काफी समय लग गया। 

Watch Live TV-

 

 

 

 

Trending news