Tokyo Olympic : 41 साल बाद दिखाया ऐतिहासिक प्रदर्शन, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक
Advertisement

Tokyo Olympic : 41 साल बाद दिखाया ऐतिहासिक प्रदर्शन, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक

टोक्यो ओलिंपिक के 14वे दिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है. भारत ने गुरुवार को जर्मनी को 5-4 से हराकर यह पदक जीता.

: टोक्यो ओलिंपिक के 14वे दिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है

नई दिल्ली : टोक्यो ओलिंपिक के 14वे दिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है. भारत ने गुरुवार को जर्मनी को 5-4 से हराकर यह पदक जीता. भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलिंपिक में पदक जीता है.

इससे पहले ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में मिला था, जब वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. उसके बाद से भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई. 1984 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहने के बाद वह इससे बेहतर नहीं कर सकी.

WATCH LIVE TV

पहला गोल जर्मनी ने किया 

गुरुवार को हुए इस मुकाबले में पहले क्वार्टर में जर्मनी की तरफ से ओरुज टिमूर ने गोल किया और 1-0 की बढ़त भारत के खिलाफ बनाई, लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने बराबरी कर ली. भारत के लिए दूसरे क्वार्टर में सिमरनजीत सिंह ने गोल किया. 

हाफ टाइम तक बराबरी 

दूसरे क्वार्टर में ही जर्मनी ने भी एक के बाद एक दो गोल किए और टीम 3-1 से आगे निकल गई, हालांकि भारत के हार्दिक सिंह के बाद हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर से दो गोल किए. इस तरह हाफ टाइम में भारत ने जर्मनी की बराबरी कर ली.

डिफेंड रणनीति आई काम 

मैच के तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत ने एक के बाद एक दो गोल किए. भारत के लिए इस क्वार्टर में सिमरनजीत सिंह और रुपिंदर पाल सिंह ने गोल किया और बढ़त को 5-3 में बदल दिया. खेल के आखिरी 15 मिनटों में यानी चौथे क्वार्टर में जर्मनी की तरफ से एक गोल किया गया. जर्मनी की टीम के लिए विंडफेडर ने गोल किया.

बाद आखिरी के मिनट में जर्मनी की टीम को पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करने का मौका मिला, लेकिन भारत ने अच्छी तरह से इसे डिफेंड किया और जर्मनी पर 5-4 से जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया.  

पीएम और राष्ट्रपति ने दी बधाई 

पीएम मोदी ने हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया- ऐतिहासिक. एक ऐसा दिन, जिसे हर भारतीय याद रखेगा. कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बढ़ाई. भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है.

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी. राष्ट्रपति ने ट्वीट किया-हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलिंपिक पदक जीतने के लिए बधाई. ये ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगी. 

 

 

 

Trending news