किशोर कुमार के इस गाने के भोजपुरी वर्जन ने मचाया धमाल, सावन पर Khesari Lal Yadav लाए कुछ नया
Advertisement

किशोर कुमार के इस गाने के भोजपुरी वर्जन ने मचाया धमाल, सावन पर Khesari Lal Yadav लाए कुछ नया

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इस सावन में अपने फैंस के लिए कुछ नया लेकर आए हैं.  उन्होंने अपना एक भोजपुरी सॉन्ग रिलीज किया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.  

खेसारी लाल यादव ने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर किशोर कुमार के गाने 'जय जय शिव शंकर' को रीक्रिएट कर रिलीज किया है.

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इस सावन में अपने फैंस के लिए कुछ नया लेकर आए हैं.  उन्होंने अपना एक भोजपुरी सॉन्ग रिलीज किया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. 

खेसारी लाल यादव ने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर किशोर कुमार के गाने 'जय जय शिव शंकर' को रीक्रिएट कर रिलीज किया है. खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) का यह गाना सावन स्पेशल है, जिसे सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. 

आइये देखते हैं रीक्रिएशन के बाद गाना 

जय जय शिव शंकर' गाने को रिलीज हुए महज कुछ ही घंटे हुए हैं और अब तक 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसका ओरिजनल वर्जन 1974 में रिलीज हुई  फिल्म 'आपकी कसम' में किशोर कुमार और लता मंगेश्कर की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था. यह गाना राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माया गया था.

WATCH LIVE TV

जय जय शिव शंकर' को खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने भोजपुरी में रीक्रिएट किया है, जो शानदार लग रहा है. उन्होंने इस गाने को शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है, जबकि इस गाने के म्यूजिक वीडियो में श्वेता महारा नजर आ रही हैं, जिनके साथ खेसारी की केमिस्ट्री खूब जम रही है. 

Trending news