BSF JOBS 2021 : सीमा सुरक्षा बल में भर्ती के लिए आवेदन शुरू, सैलरी मिलेगी 92300 रुपये
Advertisement

BSF JOBS 2021 : सीमा सुरक्षा बल में भर्ती के लिए आवेदन शुरू, सैलरी मिलेगी 92300 रुपये

नोटिफिकेशन के अनुसार, एएसआई पद पर भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष पास होना चाहिए. साथ ही सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री कोर्स किया हो. 

BSF Jobs Notification 2021

नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल (BSF) में नौकरी के इच्छुक छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ये भर्ती एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल कांस्टेबल के पदों पर की जाएंगी.

इच्छुक उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने के लिए आपके पास 29 दिसंबर को रात 11.59 बजे तक का समय है. 

विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार इस लिंक https://rectt.bsf.gov.in/#bsf-current-openings पर आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (Border Security Force) में  कुल 72 पदों (72 Posts) पर भर्ती की जाएगी. इसमें  एएसआई (ASI) का 1, हेड कांस्टेबल (Head Constable) के 6 और कांस्टेबल (Co) के 65 पद शामिल हैं. 

WATCH LIVE TV 

इतनी मिलेगी सैलरी 

इनमें से general के 32, EWS के 5,  OBC के 19, SC के 12 और ST के 4 पद शामिल हैं. कॉन्स्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 21700 से लेकर 69100 रुपये प्रति महीने तक का वेतन दिया जाएगा, जबकि एएसआई पद पर 29200 से लेकर 92300 रुपये और हेड कांस्टेबल पद पर 25500 से लेकर 81100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. 

शैक्षिक योग्यता

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, एएसआई पद पर भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष पास होना चाहिए. साथ ही सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री कोर्स किया हो. इसके अलावा कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए 10वीं कक्षा और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. 

आवेदन  के लिए आयु सीमा                                                                                                                                         

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. 

Trending news