Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए आज के रेट, जानें कहां कितना हुआ बदलाव
Advertisement

Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए आज के रेट, जानें कहां कितना हुआ बदलाव

इंडियन ऑयल कंपनी की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी की जाती है. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है.

Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए आज के रेट, जानें कहां कितना हुआ बदलाव

Petrol-Diesel Price today: महंगाई डायन खाए जात है बॉलीवुड फिल्म ‘पीपली लाइव’ का यह डायलॉग तो आपने सुना ही होगा. फिल्म का तो पता नहीं लेकिन, लोगों को फिल्म के ये बोल काफी पसंद आए. अब आप सोच रहे होंगे कि हम इस बारे में बात क्यों कर रहे हैं. दरअसल आए दिन बढ़ रही महंगाई के बीच यह लाइन एक बार फिर ट्रेंड में आ गई है. ऐसे में बात करें पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) की तो हर दिन की तरह आज फिर सरकारी तेल कंपनियों (Indian Oil Corporation) ने पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. 

ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर ऐसे करें भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा, होगी अक्षय फल की प्राप्ति

इंडियन ऑयल कंपनी की ओर से जारी किए गए नए रेट के अनुसार आज भी पेट्रोल-डीजल के प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लगातार 27वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत जस की तस बनी हुई हैं. बता दें आखिरी बार 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के रेट में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. इस हिसाब से राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल का रेट 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 96.67 रुपये प्रति लीटर है. 

ये है आज का रेट
शहर                            पेट्रोल                                             डीजल
दिल्ली                          105.41 रुपये प्रति लीटर                    96.67 रुपये प्रति लीटर 
नोएडा                          105.43 रुपये प्रति लीटर                    96.99 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ                       104.25 रुपये प्रति लीटर                    96.83 रुपये प्रति लीटर 
मुंबई                            120.51 रुपये प्रति लीटर                   104.77 रुपये प्रति लीटर
भोपाल                         118.07 रुपये प्रति लीटर                    101.09 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                            110.85 रुपये प्रति लीटर                    100.94 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     115.12 रुपये प्रति लीटर                     99.83 रुपये प्रति लीटर

रोजाना सुबह जारी किए जाते हैं नए दाम
इंडियन ऑयल कंपनी की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. 

SMS के जरिए जान सकते हैं ताजा रेट
आप पेट्रोल-डीजल के रेट एक SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर ताजा कीमत पता कर सकते हैं.

 WATCH LIVE TV

Trending news