Petrol Diesel Today Price: बाहर जाने से पहले जान लें आज पेट्रोल-डीजल के दाम
Advertisement

Petrol Diesel Today Price: बाहर जाने से पहले जान लें आज पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Today Price: भारतीय तेल कंपनियों ने रोज की तरह आज फिर 9 मार्च को पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Rates) की कीमत जारी कर दी हैं. आज भी तेल के रेट में कोई बदलाव नहीं देखा गया.

Petrol Diesel Today Price: बाहर जाने से पहले जान लें आज पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली : Petrol Diesel Today Price: भारतीय तेल कंपनियों ने रोज की तरह आज फिर 9 मार्च को पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Rates) की कीमत जारी कर दी हैं. आज भी तेल के रेट में कोई बदलाव नहीं देखा गया. बीते कई महीनों से ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा.

दिल्ली, हरियाणा समेत कई बड़े शहरों में कीमत जस की तस हैं. ऐसे में इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आज के रेट क्या हैं. बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. 

मुंबई में सबसे महंगा 

IOCL के अनुसार मुंबई में आज भी तेल के रेट सबसे ज्यादा हैं. हालांकि देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल डीजल के रेट अलग-अलग हैं लेकिन बात करें मुंबई की तो यहां आज भी  पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे ज्यादा 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास हैं. 

ये भी पढ़ें : Gold-Silver Rate Today : 10 दिनों में गोल्ड की कीमतें 2610 रुपये तक बढ़ी, जानें आज कितने में मिल रहा सोना-चांदी

SMS के जरिये जान सकते हैं रेट

आप घर बैठे एक SMS के जरिये ही अपने नजदीकी किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल का रेट जान सकते हैं. बता दें इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेज रेट जान सकते हैं. आपको आपके शहर का कोड इंडियन ऑयल (IOCL) की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगा. इसी तरह HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 पर SMS भेजकर पेट्रोल डीजल के रेट का पता कर सकते हैं. इसे अलावा BPCL के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं. 

यह है आज का रेट 

शहर                    पेट्रोल                        डीजल
दिल्ली                  95.41                        86.67 रुपये प्रति लीटर 

नोएडा                 95.51                          87.01 रुपये प्रति लीटर

फरीदाबाद            96.22                         87.42 रुपये प्रति लीटर 

गुरुग्राम                95.90                         87.11 रुपये प्रति लीटर

लुधियाना              95.97                         84.36 रुपये प्रति लीटर 

चेन्नई                   101.40                       91.43 रुपये प्रति लीटर 
कोलकाता            104.67                       89.79 रुपये प्रति लीटर

 

WATCH LIVE TV 

हर सुबह तय होती हैं कीमत

हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें तय की जाती हैं. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की में बदलाव किया जाता है. भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और की दरों में बदलाव कर जारी किया जाता है.

Trending news