Published: Mar 08, 2025, 03:39 PM IST|Updated: Mar 08, 2025, 03:39 PM IST
Kullu News: ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र कुल्लू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढालपुर में एक जागरूकता रैली निकाली गई. इसमें महिला सशक्तिकरण पर बल दिया गया. महिला सशक्तिकरण के सन्देश को लेकर निकाली गई रैली में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की पोशाक पहनी और महिलाओं की ओर से देश के लिए किए गए विभिन्न कार्यों को लेकर जानकारी दी गई.