Una News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कल रात ऊना प्रवास के दौरान मानवीयता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए अपना काफिला रुकवाया और उसे तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई. घटना हरोली उपमंडल के पालकवाह क्षेत्र की है, जहां एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया. उसी समय उपमुख्यमंत्री का काफिला वहां से गुजर रहा था. घायल को सड़क पर देख अग्निहोत्री ने तुरंत काफिला रुकवाया और मौके पर पहुंचकर