Kullu Holi Celebration: भगवान रघुनाथ की नगरी कुल्लू में 12 मार्च को छोटी तो 13 मार्च को बड़ी होली मनाई जाएगी. ऐसे में होली को लेकर जिला कुल्लू के सभी बाजार सज गए है और जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में भी दुकानदारों के द्वारा रंग बिरंगी पिचकारियों के साथ प्राकृतिक तरीके से तैयार किए गए रंग ग्राहकों के लिए रखे गए हैं. प्राकृतिक तौर पर तैयार किए गए रंग की बाजार में भी डिमांड देखने को मिल रही है