Kinnaur News: बसंत के आगमन की खुशी में मनाया जाने वाला चार दिवसीय उत्सव भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम है। रामपुर बुशहर का ऐतिहासिक फाग उत्सव हमें हिमाचल की परंपराओं और देवी-देवताओं के अद्भुत नृत्य से परिचित कराता है। इस बार मेले में कुल्लू और शिमला से 28 देवी-देवता भाग ले रहे हैं. उनके साथ आए देवलुओं के पारंपरिक नृत्य और रंग-बिरंगी वेशभूषा सभी का मन मोह रही है. पहले जब बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों में यातायात और