Published: Mar 07, 2025, 03:52 PM IST|Updated: Mar 07, 2025, 03:52 PM IST
Kullu Protest: हिमाचल प्रदेश में पटवारियों और कानूनगो की कलम बंद हड़ताल ने राजस्व विभाग के कामकाज को ठप्प कर दिया है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है. राज्य सरकार द्वारा राज्य कैडर प्रणाली लागू करने के फैसले के विरोध में पटवारी और कानूनगो 28 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. आज महासंघ ने अपनी मांगो को लेकर पुरे इलाके में रैली निकली और जल्द उनकी मांगों को पूरा करने की चेतावनी दी है.