Mahakumbh 2025: 77 देशों से 118 सदस्यीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा महाकुंभ, त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 मेला भव्यता के साथ जारी है। देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र मेले में आ रहे हैं. विदेशों से भी बड़ी संख्या में भक्तगण आ रहे हैं. इसी सिलसिले में मेले में भाग लेने पहुंचे 77 देशों के मिशन प्रमुखों (एचओएम), एचओएम के जीवनसाथियों और राजनयिकों सहित 118 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई.

Recommended Videos