Manali Winter Carnival: हिमाचल प्रदेश के पर्यटन नगरी मनाली में पांच दिवसीय नेशनल लेवल विंटर कार्निवाल की शुरुआत आज हो गई है. इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू को शिरकत करनी थी लेकिन खराब मौसम के चलते वह मनाली नहीं पहुंच पाए. मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने विधिवत रूप से विंटर कार्निवल का शुभारंभ किया. इस दौरान हजारों की संख्या में पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने कार्निवल परेड निकाली. अलग-अलग राज्यों से आए हुए स्थानीय कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति माल रोड पर दी. वीडियो में देखिए कार्निवाल का क्या कुछ नजारा दिखाई दे रहा है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.