सिरमौर के नौहराधार में भारी भूस्खलन, सामने आई हैरान कर देने वाली तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में लगातार हो रही बारिश एक बार फिर भारी तबाही लेकर आई है. जिले के नौहराधार क्षेत्र में हुए भूस्खलन ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया है. इस भीषण भूस्खलन के चलते पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक दरक कर नीचे आ गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Recommended Videos