Z-Morh Tunnel Sonamarg: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोनमर्ग में जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया है. श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 6.4 किलोमीटर लंबी सुरंग सोनमर्ग को पूरे साल पर्यटकों के लिए खुला रखेगी और इसे कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ने के लिए एक प्रमुख मील का पत्थर भी माना जा रहा है. उद्घाटन के दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे.