पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से चल रही है. यहां देखिए पहले रुझान में कौन है सबसे आगे.
गुरदासपुर से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा 30391 वोटों से आगे चल रहे हैं.
अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला 18917 वोटों से आगे चल रहे हैं.
जालंधर से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी 137747 वोटों से आगे चल रहे हैं.
लुधियाना से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वारिंग 22297 वोटों से आगे चल रहे हैं.
फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के डॉ. अमर सिंह 24677 वोटों से आगे चल रहे हैं.
पटियाला से कांग्रेस के डॉ. धर्मवीर गांधी 7032 वोटों से आगे चल रहे हैं.
होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के डॉ. राजकुमार छबेलवा 22232 वोटों से आगे चल रहे हैं.
संगरूर से आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर 131193 वोटों से आगे चल रहे हैं.
बठिंडा से SAD के हरसिमरत बादल 42943 वोटों से आगे चल रहे हैं.
फिरोजपुर से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया 2546 वोटों से आगे चल रहे हैं.
खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह 93253 वोटों से आगे चल रहे हैं.
फरीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा 52319 वोटों से आगे चल रहे हैं.
आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के मलविंदर सिंह कंग 5228 वोट से आगे चल रहे हैं.