ECIL Recruitment 2024: ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, ECIL रिक्रूटमेंट 2024 के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को 4 महीनों के लिए अनुबंध के बुनियाद पर रखेगा. हालांकि, इसके बाद इस अवधि में 2 महीने बढ़ाया जा सकता है.
Trending Photos
)
ECIL Junior Technician Recruitment 2024: ईसीआईएल यानी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. ECIL ने अनुबंध के बुनियाद ( Contract Basis ) पर इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक समेत इलेक्ट्रीशियन और फिटर में जूनियर तकनीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 10 जनवरी से चल रही है. इन खाली पदों पर एप्लीकेशन करने की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है. कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 16 जनवरी 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट ecil.co.in पर जाकर ऑनलाइन केस जरिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
इन खाली पदों पर होगी भर्ती
ECIL जूनियर टेक्नीशियन के लिए 1100 खाली पदों पर भर्तियां करेंगी. बाकी रिक्तियों का विवरण आप नीचे देखें-
इलेक्ट्रॉनिक्स/ मैकेनिक ( Electronics/Mechanic): 275 पोस्ट
इलेक्ट्रीशियन ( Electrician )- 275 पोस्ट
फिटर ( Fitter ) - 550 पोस्ट
पात्रता का मानदंड ( ECIL Recruitment 2024 Eligibility Criteria )
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, ECIL रिक्रूटमेंट 2024 के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को 4 महीनों के लिए अनुबंध के बुनियाद पर रखेगा. हालांकि, इसके बाद इस अवधि में 2 महीने बढ़ाया जा सकता है,लेकिन कंपनी प्रोजेक्ट, जरूरतों और कैंडिडेट्स के प्रदर्शन के बेस पर टेन्योर को बढ़ाएगा.
कैंडिडेट्स को इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, या फिटर ट्रेड में एक साल की अप्रेंटिसशिप के साथ ITI का सर्टिफिकेट होना जरूरी है. जबकि इलेक्ट्रॉनिक पदों के लिए इससे जुड़े अनुभव की जरूरत है और साथ ही (आईटीआई + अप्रेंटिसशिप ) भी होना चाहिए. वहीं, इन पदों के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 16 जनवरी, 2024 तक 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
हर महीने में इतना मिलेगा वेतन
ECIL में रिक्रूटममेंट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को साक्षात्कार यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद हैदराबाद में डॉक्यूमेंट का जांच होगा. वहीं, इन पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को 22,528 हर महीने वेतन के तौर पर दिए जाएंगे.