)
भारतीय स्टेट बैंक उचित समय पर एसबीआई क्लर्क प्रिलिमिनरी एग्जाम रिजल्ट 2024 जारी करेगा. जूनियर एसोसिएट्स प्रिलिमिनरी रिजल्ट घोषित होने पर, कैंडिडेट्स के लिए एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर रिजल्ट उपलब्ध होंगे.
क्लर्क प्रिलिमिनरी एग्जाम 5, 6, 11 और 12 जनवरी 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. वे सभी कैंडिडेट्स जो प्रिलिमिनरी एग्जाम के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके रिजल्ट देख सकते हैं.
एसबीआई क्लर्क प्रिलिमिनरी एग्जाम रिजल्ट 2024 को कहां, कैसे चेक करें.
एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
पेज पर आए हुए लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट्स को क्लर्क भर्ती लिंक ढूंढना होगा.
पेज पर उपलब्ध एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें.
जरूरी डिटेल्स डालें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी रखें.
जो कैंडिडेट्स प्रिलिमिनरी एग्जाम को पास करेंगे वे मेन एग्जाम के लिए उपस्थित होंगे. मेन एग्जाम अस्थायी रूप से फरवरी 2024 के महीने में आयोजित की जाएगी. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं.