Advertisement
trendingPhotos,recommendedPhotos/zeesalaam/zeesalaam3123547
Zee SalaamPhotosमक्का पहुंचीं गौहर खान! रमजान में जैद दरबार और बच्चों संग उमरा की शेयर की तस्वीरें
photoDetails0hindi

मक्का पहुंचीं गौहर खान! रमजान में जैद दरबार और बच्चों संग उमरा की शेयर की तस्वीरें

Gauahar Khan and Zaid Darbar in Mecca: रमजान के पवित्र महीने में गौहर खान अपने शौहर जैद दरबार और बच्चों के साथ मक्का पहुंचीं और उमरा अदा किया. गौहर खान के जरिये काबा शरीफ से की गई उनकी भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. तस्वीरों में पूरा परिवार एहराम में नजर आया, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहा हैं.

 

1/10

रमजान के पाक महीने में जहां दुनिया भर के मुसलमान इबादत और रूहानियत में डूबे हुए हैं, वहीं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान अपने शौहर, भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर, डांसर और म्यूजिक कम्पोजर जैद दरबार के साथ मक्का पहुंचीं और उमरा अदा किया. 

 

 

2/10

पवित्र शहर मक्का में उमरा के दौरान गौहर खान ने अपने परिवार के साथ बिताए खास पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. गौहर खान ने काबा शरीफ से उमरा के दौरान की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "अल्लाहुम्मा बारिक. बड़े को काबा से पहला सलाम करवाया था, तो छोटे का सलाम भी तो बनता है."

 

3/10

गौहर खान ने आगे लिखा, "खूबसूरत दुनिया को अस्सलामु अलैकुम, फरवान की तरफ से. जब हम इस मुकद्दस सरजमीं से पूरी दुनिया के लिए दुआ कर रहे हैं, तो हमारे बच्चों को भी अपनी दुआओं में याद रखें." गौहर खान की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खासा ध्यान खींचा है. रमजान की रूहानी फिजा में परिवार के साथ उनका यह सफर कई लोगों के लिए प्रेरणादायक माना जा रही है. 

 

4/10

पोस्ट में अपने बच्चों की सलामती और पूरी दुनिया के लिए दुआ करने की बात भी कही. तस्वीरों में गौहर खान अपने शौहर जैद दरबार और दोनों बेटों के साथ दिखाई पड़ रही हैं. इस मौके पर गौहर इस्लामिक लिबास में पहने हुए हैं, जबकि उनके शौहर जैद दरबार इस्लामिक रिवायतों के मुताबिक पहनी जानी वाली ड्रेस 'एहराम' बांधे हुए हैं. इसी तरह से बच्चों ने 'ऐहराम' बांधा है.   

 

5/10

बता दें, गौहर खान और जैद दरबार की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी. उनकी शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी, क्योंकि दोनों अलग-अलग पेशेवर दुनिया से जुड़े होने के बावजूद सोशल मीडिया पर अपनी केमिस्ट्री और मजबूत बॉन्डिंग के लिए जाने जाते हैं. जैद दरबार मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने डांस वीडियो, कंटेंट क्रिएशन और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी मशहूर है. इंस्टाग्राम पर जैद के 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. 

 

6/10

करियर की बात करें तो मनोरंजन जगत में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज से अलग पहचान बनाते हैं. गौहर खान उन्हीं चर्चित चेहरों में से एक हैं. मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली गौहर ने फिल्मों, टीवी रियलिटी शो और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपने हुनर का विस्तार किया और खुद को एक बहुमुखी कलाकार के रूप में स्थापित किया.

 

7/10

गौहर खान का जन्म 23 अगस्त 1983 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ. उन्होंने कम उम्र में ही ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा. साल 2002 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसके बाद मॉडलिंग की दुनिया में उनकी पहचान बनी. कई बड़े ब्रांड्स के लिए काम करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की ओर रुख किया.

 

8/10

फिल्मी करियर की बात करें तो गौहर खान ने हिंदी सिनेमा में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं. वह रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ में नजर आईं. इसके बाद 'इशकजादे, 'बेगम जान' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया. भले ही वह हर फिल्म में मुख्य भूमिका में न रहीं हों, लेकिन उनकी मौजूदगी और एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा.

 

9/10

गौहर खान को असली लोकप्रियता साल 2013 में रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन-7 जीतने के बाद मिली. इस शो में उनका आत्मविश्वास, साफगोई और मजबूत शख्सियत दर्शकों को काफी पसंद आया. बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं. इस शो ने उनके करियर को नई दिशा दी और उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स के मौके मिलने लगे.

 

10/10

टेलीविजन और रियलिटी शोज के अलावा गौहर खान डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव रही हैं. उन्होंने वेब सीरीज और ऑनलाइन कंटेंट के जरिए नई पीढ़ी के दर्शकों से भी जुड़ाव बनाया. फैशन और सोशल मीडिया की दुनिया में भी उनकी मजबूत मौजूदगी है. इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं, जहां उनके 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.