Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2779289
Zee SalaamCelebrity ZEE Salaamकौन हैं भारत के 13 वर्षीय फैजान जकी, जिन्होंने मुश्किल स्पेलिंग बताकर फिरंगियों को दी शिकस्त?

कौन हैं भारत के 13 वर्षीय फैजान जकी, जिन्होंने मुश्किल स्पेलिंग बताकर फिरंगियों को दी शिकस्त?

Faizan Zaki, Spelling Bee: भारतीय मूल के फैजान जकी ने अमेरिका में स्पेलिंग बी कॉम्पिटिशन में जीत हासिल की है. उन्होंने एक फ्रेच वर्ड की सही स्पेलिंग बताई, जिसे कोई सही नहीं बता पाया था.

कौन हैं भारत के 13 वर्षीय फैजान जकी, जिन्होंने मुश्किल स्पेलिंग बताकर फिरंगियों को दी शिकस्त?

Faizan Zaki, Spelling Bee: अमेरिका में आयोजित 2025 की स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में हिंदुस्तानी मूल के फैज़ान ज़की ने जीत हासिल की है. 13 साल के फैजान तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले हैं और अमेरिका के टेक्सस में रहते हैं. फ़ाइनल राउंड में उन्होंने फ्रेंच शब्द ‘éclaircissement’ (जिसका अर्थ है – किसी अस्पष्ट चीज़ को स्पष्ट करना) को बिना गलती के स्पेल किया और फेमस स्क्रिप्स कप और 50,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 41 लाख रुपये) का ईनाम भी जीता.

बेहद कम उम्र में शुरू हुआ सफर

फ़ैज़ान ज़की का शब्दों से सफ़र बहुत छोटी उम्र से शुरू हुआ. डैलस के सी.एम. राइस मिडल स्कूल के इस सातवीं क्लास के स्टूडेंट ने साल 2019 में केवल 7 साल की उम्र में पहली बार प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें 370वीं पॉजीशन हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने लगातार मेहनत की. 2023 में वे 21वें स्थान पर पहुंचे और 2024 में रनरअप बने.

2 साल की उम्र में ही पढ़ने लगे थे किताबें

फ़ैज़ान के माता-पिता ज़की अनवर (हैदराबाद) और अर्शिया क़ादरी (कर्नूल, आंध्र प्रदेश) मूल रूप से भारत के है. अमेरिका में रहते हुए उन्होंने बचपन से ही फ़ैज़ान को पढ़ाई और शब्दों से प्यार करना सिखाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ़ैज़ान दो साल की उम्र से ही किताबें पढ़ने लगे थे और 2017 के बाद वे सबसे कम उम्र में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफ़ाई करने वाले प्रतिभागी बने.

Add Zee News as a Preferred Source

पिछले साल की हार के बाद फ़ैज़ान ने खुद को और बेहतर बनाने के लिए कड़ा अभ्यास शुरू किया. उन्होंने डैलस स्पोर्ट्स कमीशन के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर अपना शब्दकोश और उच्चारण की समझ बढ़ाई. इस बार प्रतियोगिता में वे 240 प्रतियोगियों के बीच चार कठिन राउंड पार करते हुए विजेता बने

एतिहासिक 100वीं प्रतियोगिता में ऐतिहासिक जीत

2025 की प्रतियोगिता स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी की 100वीं सालगिरह थी. इसमें पूरे अमेरिका के 400 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें सभी 50 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल थे. फ़ैज़ान की जीत न सिर्फ़ उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह भारत के लिए गर्व का पल भी है. 

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news