GG vs MI IPL 2024 Match 5th Dream 11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग का 5वां मुकाबला GG और MI के बीच 24 मार्च को खेला जाएगा. यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. ऐसे में हम आपको पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11 बताने वाले हैं.
Trending Photos
)
GG vs MI IPL 2024 Match 5th Dream 11 Prediction: सुपर संडे के दूसरे मुकाबले में दर्शकों को एक शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा. यह मैच आईपीएल 2024 का सबसे चर्चित मैच होने वाला है, क्योंकि हार्दिक पंड्या का सामना अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस से होगा. यानी, आईपीएल 2024 के पांचवें मैच में इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा. गुजरात टाईटंस और मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. हार्दिक अपनी पुरानी टीम के खिलाफ एमआई का नेतृत्व करेंगे. पंड्या की कप्तानी में GT ने साल 2022 में ट्रॉफी पर कब्जा किया था. ऐसे में हम आपको गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस ड्रीम11 टीम ( GG vs MI IPL 2024 Match 5th Dream 11 Prediction ), पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन बताने वाले हैं.
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस ड्रीम11 प्रिडिक्शन ( GG vs MI IPL 2024 Match 5th Dream 11 Prediction )
विकेट-कीपर - ईशान किशन ( Ishan Kishan ), रिद्धिमान साहा ( Wridhiman Singh ).
बल्लेबाज - रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ), शुभमन गिल (Shubhman Gill ), साई सुदर्शन ( Sai Sudershan ).
ऑलराउंडर- राहुल तेवतिया ( Rahul Tewatiya ), हार्दिक पंड्या ( Hardik Pandya ), रोमारियो शेफर्ड ( Romario Shepherd ).
गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah ), मोहित शर्मा ( Mohit Sharma ), राशिद खान ( Rashid Khan ).
कप्तान: Choice 1: रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ), उपकप्तान: राशिद खान ( Rashid Khan ).
कप्तान: Choice 2: शुभमन गिल (Shubhman Gill ), उपकप्तान: हार्दिक पंड्या ( Hardik Pandya ).
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस पिच रिपोर्ट ( GG vs MI IPL 2024 Match 5th Pitch Report )
भारत में नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद की पिच एक अच्छी बल्लेबाजी ट्रैक है. एक तरफ की बाउंड्री दूसरी तरफ की बाउंड्री ती तुलना छोटी है, जो गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल पैदा करती है. इसके अलावा ओस दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए एक बड़ी बाधा होगी. इसलिए टॉस की भूमिका यहां पर बहुत अहम हो जाती है. टॉस जीतने वाली टीम चेज़ करना पसंद करते हैं.
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन ( GG vs MI IPL 2024 Match 5th Probable Playing 11)
गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11 ( Gujarat Titans Probable Playig 11 )
शुभमन गिल ( कप्तान ), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा.
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11 ( Mumbai Indians Probable Palying 11 )
शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या ( कप्तान ), टिम डेविड, नेहल वढेरा, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा