IPL T20 Match Today: आईपीएल 2023 से पहले सभी टीम के कप्तानों ने ट्रॉफी के साथ तस्वीर क्लिक कराई. लेकिन इस दौरान रोहित शर्मा मौजूद नहीं रहे. इसको लेकर लोग अलग-अलग बातें कर रहे हैं.
Trending Photos
)
IPL T20 Match Today: आईपीएल 2023 की शुरूआत होने से पहले सभी कप्तानों की तस्वीरें ट्रॉफी के साथ आईं. इन तस्वीरों को आईपीएल ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है. इन तस्वीरों में रोहित शर्मा नजर नहीं आ रहे हैं. ऐसे में लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिए हैं कि आखिर रोहित शर्मा और कप्तानों के साथ क्यों नहीं खड़े हैं. आईपीएल ट्रॉफी के साथ खिचाई इस तस्वीर पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जैसे ही तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई उसके कुछ मिनट बाद ही ट्विटर पर रोहित शर्मा ट्रेंड होने लगा.
ट्विटर पर रोहित शर्मा के नाम लोग कुछ मजाकिया तो कुछ आपत्ति वाले रिएक्शन दे रहे हैं. एक शख्स लिखता है- "जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा की ट्रॉफी के साथ एक अलग तस्वीर होगी". वहीं दूसरा शख्स रिएक्ट करता है- वहीं एक शख्स रोहित के प्रैक्टिस सेशन की तस्वीर पोस्ट करता हुआ कहता है, कि यही कारण है कि रोहित शर्मा सबसे अलग हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि जिस वक्त सभी तस्वीर क्लिक करा रहे थे उस वक्त वह प्रैक्टिस सेशन में बिजी थे.
हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर क्यों रोहित शर्मा सभी कप्तानों के साथ तस्वारों में नहीं थे. आपको जानकारी के लिए बता दें ये आईपीएल काफी खास होने जा रहा है. कई अच्छे प्लेयर्स की इंडियन प्रीमियर लीग में एंट्री हुई है और कई प्लेयर्स इस आईपीएल का हिस्सा नहीं है.
This is why Rohit sharma is different from others pic.twitter.com/LO4NkQqOUm
— Ansh Shah (@asmemesss) March 30, 2023
कितनी बार आईपीएल जीत चुकी है मुंबई इंडियन्स
आपको जानकारी के लिए बता दें रोहित शर्मा मुंबई इंडियन के कप्तान हैं, जो आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. टीम ने 2008 से अभी तक पांच खिताब जीते हैं. वहीं इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने चार खिताब अपने नाम किए हैं. इस आईपीएल 2023 देखना होगा कि कौन ये ट्रॉफी लेकर जाता है.