Mumbai Indians IPL Updated Squad: मुंबई इंडियन्स आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. लेकिन कई प्लेयर्स के बाहर जाने के बाद टीम को बड़ा झटका लगा है. जानें मुंबई इंडियन का अपडेटिड स्क्वाड और संभावित प्लेइंग11
Trending Photos
)
Mumbai Indians IPL Updated Squad: आईपीएल 2023 (IPL 2023) का आगाज होने जा रहा है. पहला मैच गुजरात और चेन्नई के बीच होगा. इस बीच खबर आ रही है कि मुंबई इंडियन्स में कुछ प्लेयर्स स्क्वाड से बाहर हो गए हैं. आपको जानकारी के लिए बता दें इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन काफी मजबूत है. वह सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. हालांकि काफी वक्त से टीम मुश्किल का सामना करती आ रही है.
मुंबई इंडियन्स को सबसे बड़ा झटका जस्प्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) के बाहर होने के बाद लगा है. 2013 के बाद ये पहली बार होगा कि वह आईपीएल का पूरा सीजन नहीं खेल पाएंगे. बता दें बुमराह के कमर में चोट है, और अभी वह पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं. वहीं तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के रिकवर होने की खबर आई है. वह इस आईपीएल 2023 में खेलते नजर आएंगे.
आपको जानकारी के लिए बका दें साउथ अफ्रीका की जोड़ी ट्रिस्टन स्टब्स और डेवल्ड ब्रेविस भी आरसीबी के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे. लेकिन मुंबई इंडियन के दसरे मैच में वह उपलब्ध रहेंगे. वहीं तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन की भी आईपीएल से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं.
रोहित शर्मा (C), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन , पीयूष चावला, डुआन जानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान.
रोहित शर्मा (c), इशान किशन (wk), सूर्यकुमार यादव, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन/शम्स मुलानी, जोफ्रा आर्चर, झे रिचर्डसन/जेसन बेहरेनडॉर्फ, तिलक वर्मा, टिम डेविड/डेवाल्ड ब्रेविस, कैमरन ग्रीन, रमनदीप सिंह,