Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2167883
Zee SalaamZee Salaam Cricketपाकिस्तान की स्टार बल्लेबाज जावेरिया खान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, शानदार रहा करियर

पाकिस्तान की स्टार बल्लेबाज जावेरिया खान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, शानदार रहा करियर

Pakistan Cricket: जावेरिया खान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने अब तक  228 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान महिला टीम का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 4,903 रन बनाए. इसके अलावा जावेरिया ने 28 विकेट भी हासिल किए हैं.

पाकिस्तान की स्टार बल्लेबाज जावेरिया खान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, शानदार रहा करियर

Javerai Khan Announces Retirement: पाकिस्तान की अनुभवी बल्लेबाज जवेरिया खान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने अपने 15 साल के लंबे क्रिकेट करियर को खत्म कर दिया है. जावेरिया ने 6 मई, 2008 को श्रीलंका के कुरुनेगला में महिला एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू मैच खेला था. जबकि साल 2009 में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी20I में पदार्पण किया. इस दौरान उन्होंने क्रिकेट के सीमित ओवर फॉर्मेट में  पाकिस्तान के लिए यादगार मैच खेले हैं.

जावेरिया ने अब तक  228 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान महिला टीम का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने दो शतक और 25 अर्धशतक के साथ 4,903 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने अपनी ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी से 28 विकेट भी हासिल किए हैं.

जावेरिया ने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए कहा, "मैं  इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करना चाहती हूं. हालांकि, मैं लीग क्रिकेट के लिए मौजूद रहूंगी. मैं अपने पूरे करियर में मिले अटूट समर्थन के लिए आभारी हूं."

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने परिवार, टीम के साथियों, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, अपने विभाग ZTBL को हर कदम पर उनके समर्थन और गाइडेंस के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, और अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनकी वजह से मेरे अंदर सर्वश्रेष्ठ करने की हमेशा ललक बनी रही. विश्व स्तर पर मुझे पाकिस्तान का झंडा थामने का सौभाग्य मिला है".

ऐसा है क्रिकेट करियर
35 साल की जावेरिया खान पाकिस्तान महिला टीम के लिए ODI और टी20I इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे प्रमुख रन स्कोरर के रूप में रिटायरमेंट ली. जावेरिया बल्लेबाज बिस्माह मारूफ के बाद पाकिस्तान की इकलौती महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने सीमित ओवर के दोनों प्रारूप में 2,000 से ज्यादा रन बनाए हैं.

जावेरिया के नाम यह है खास रिकॉर्ड 
जावेरिया ने वनडे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में चार बार देश का प्रतिनिधित्व किया है.  उन्होंने साल  2009, 2013, 2017 और 2022 में पाकिस्तान के लिए खेली हैं. इसके अलावा उन्होंने  सभी आठ टी20 वर्ल्ड कप (2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2018, 2020 और 2023) में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया. वह उस टीम का भी हिस्सा थीं, जिसने चीन में साल 2010 और दक्षिण कोरिया में 2014 में आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है.

जावेरिया ने  17 वनडे और 16 T20I में पाकिस्तान महिला टीम की कप्तानी भी संभाली. 16 T20I में से, उन्होंने ICC महिला T20 वर्ल्ड कप के दो सीजन (2018 और 2020) में टीम की कप्तानी की थी.

 

 

 

 

 

 

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news