)
Shahid Afridi on BCCI: पाकिस्तान के एक्स दिग्गज बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी एक बार फिर सुर्ख़ियों का हिस्सा बने हुए हैं. उन्होंने एशिया कप 2023 को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. आपको बता दें कि 18 अक्टूबर को मुंबई में हुई सालाना आम मीटिंग (AGM) में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फ़ैसला किया था कि भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरान नहीं करेगी.
शाहिद अफ़रीदी ने हाल ही में इस मामले को लेकर कहा है कि यह बीसीसीआई की एक बचकानी हरकत है. अगर बोर्ड को यह फैसला लेना था तो इसे वर्ल्ड कप के बाद लेते. भारत-पाकिस्तान मैच से पहले इस तरह के बयान मेरे ख़्याल से काफी जल्दबाज़ी का नतीजा था. 2003 में हमने जिस तरह भारत का वैलकम किया था और उसके बाद हम भारत आए, इससे रिश्ता मज़बूत होता है. जितना क्रिकेट खेला जाएगा उतना रिश्ता मज़बूत होगा.
2008 एशिया कप में टीम इंडिया आख़िरी बार पाकिस्तान खेलने गई थी. जिसके बाद अब यह एशिया कप 2023 में टीम के जाने को लेकर चर्चा तेज़ हुई थी. जिस पर बीसीसीआई ने फ़ैसला करते हुए टीम के ना जाने की बात कही है.
बीसीसीआई के इस फ़ैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट करते हुए कहा था कि भारत क्रिकेट बोर्ड बंटवारे की सियासत कर रहा है. इस तरह के बयान एशियाई और इंटरनेशनल क्रिकेट समुदायों को बांट सकते है. जिससे 2023 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान के लिए भारत का दौरा भी इफेक्ट हो सकता है.
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप जारी है. भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मुक़ाबला हुआ था. जिसे टीम इंडिया ने 4 विकेट्स से अपने नाम कर लिया था. जिसके बाद अब टीम इंडिया 27 अक्टूबर को नीदरलैंड से भिड़ेगी.