Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2275192
Zee SalaamZee Salaam CricketIND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान का उतर गया पसीना, बाबर ने खिलाड़ियों को दी नसीहत

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान का उतर गया पसीना, बाबर ने खिलाड़ियों को दी नसीहत

T20 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान इससे पहले टी 20 वर्ल्ड कप में 7 बार भिड़ चुके हैं. 2007 में फ़ाइनल समेत दो बार, इसके बाद  2012, 2014, 2016, 2021 और 2022 में एक-एक बार दोनों टीमों की भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है. एक मैच छोड़कर भारत सभी मैचों में पाकिस्तान को धूल चटाई है

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान का उतर गया पसीना, बाबर ने खिलाड़ियों को दी नसीहत

IND vs PAK: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के तकरीबन 8 महीने बाद भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से एक बार भिड़ंत होने वाली है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस हाईवोल्टेज मैच का क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  लेकिन इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपने खिलाड़ियों को सुझाव दिए हैं.

दरअसल, पाक कप्तान ने कहा है कि भारत के खिलाफ 9 जून को होने वाले मैच को लेकर कहा कि उनकी टीम को धैर्य और संयम बनाए रखना होगा और अपनी क्षमताओं पर यकीन करना होगा. पाकिस्तान मेगा इवेंट में अपने अभियान की शुरुआत 6 जून को सह-मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ करेगा.

भारत का पलड़ा भारी
भारत और पाकिस्तान इससे पहले टी 20 वर्ल्ड कप में 7 बार भिड़ चुके हैं. 2007 में फ़ाइनल समेत दो बार, इसके बाद  2012, 2014, 2016, 2021 और 2022 में एक-एक बार दोनों टीमों की भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है. एक मैच छोड़कर भारत सभी मैचों में पाकिस्तान को धूल चटाई है. पाकिस्तान ने साल 2021 में दुबई में भारत को 10 विकेट से हराया था.

Add Zee News as a Preferred Source

" हमें आसान क्रिकेट खेलने की जरूरत है"; बाबर आजम
पाक कप्तान बाबर आजम ने पीसीबी पॉडकास्ट पर कहा, "भारत-पकिस्तान मैच की हमेशा चर्चा रहती है.आप दुनिया में कहीं भी चले जाओ, इसकी चर्चा रहती है. खिलाड़ियों में भी रोमांच रहता है. हर कोई अपने देश का समर्थन करता है इसलिए सारा फोकस उस मैच पर रहता है."

आजम ने आगे कहा कि पूरी दुनिया की नजरें भारत और पाकिस्तान पर टिकी रहती हैं. उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया की नजर उस दिन पर रहती है जिस दिन भारत-पाकिस्तान का मैच होता है. स्वाभाविक रूप से, घबराहट होगी, लेकिन हमें अपना ध्यान केंद्रित रखने, बुनियादी बातों पर टिके रहने और आसान क्रिकेट खेलने की जरूरत है. यह हमेशा दबाव का मैच होता है. जितना ज्यादा आप शांत रहेंगे, अपने कौशल और कड़ी मेहनत पर यकीन करेंगे, चीजें आसान हो जाएंगी".

भारत में खेला गया 2023 वनडे वर्ल्ड कप में  पाकिस्तान की टीम लीग चरण से ही बाहर हो गई थी. टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन की वजह से बाबर आजम काफी आलाचनाओं के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, बाबर फिर से इस विश्व स्तरीय आयोजन में पाकिस्तान की कमान संभाल रहे हैं. बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड 2022 के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था.

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news