)
Amethi Viral Video: उत्तर प्रदेश के अमेठी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कथित तौर पर एक मौलाना को डंडे से पीटती हुई दिख रही है. वीडियो में महिला यह इल्जाम लगाती हुई सुनाई दे रही है कि मौलाना ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की. वीडियो अमेठी के जामो थाना इलाके का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
वीडियो में दिख रहा है कि महिला एक कमरे के अंदर कथित मौलाना को पीट रही है और उससे पूछताछ कर रही है. महिला का दावा है कि वह कई दिनों से उसकी हरकतों को देख रही थी और उसने यह कदम तभी उठाया जब उसे पूरा यकीन हो गया कि उसकी बेटी के साथ कुछ हुआ है. महिला का यह भी आरोप है कि मौलाना भूत भगाने के बहाने उसके घर आता था और मामला सुलझाने का दावा करता था, इसी तरह वह उसके संपर्क में आया.
अमेठी में मौलाना की पिटाई का वीडियो वायरल, बच्ची से गलत हरकत का आरोप pic.twitter.com/qDsArd26GF
लड़की से यौन उत्पीड़न का इल्जाम
इस घटना के साथ ही सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक को संबोधित एक याचिका भी वायरल हो रही है. राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के सर्वेश कुमार सिंह द्वारा लिखी गई इस चिट्ठी में मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के खिलाफ जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. चिट्ठी में आरोप लगाया गया है कि एक मौलाना ने एक लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसका यौन उत्पीड़न किया.
कहां का रहने वाला है मौलाना
जराए ने दावा किया है कि मौलाना को पीटने वाली महिला कस्बे में एक छोटी सी दुकान चलाती है, जबकि आरोपी मौलाना मुसाफिरखाना थाना इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. हालांकि, जामो पुलिस इन दावों की पुष्टि नहीं कर रही है. पुलिस का कहना है कि वे वीडियो की सच्चाई, घटनास्थल और लगाए गए आरोपों की पूरी जांच कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं होगा.