Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2994000

UP: फजर की नमाज पढ़कर लौट रहा था महबूब, रास्ते में पेट्रोल डालकर जला दिया

Badaun News: बदायूं के इस्लामनगर में नमाज पढ़कर लौट रहे महबूब को तीन युवकों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की. विवाद नमाज की जगह को लेकर हुआ था. युवक 50 फीसद झुलस गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

UP: फजर की नमाज पढ़कर लौट रहा था महबूब, रास्ते में पेट्रोल डालकर जला दिया

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तफाबाद नई बस्ती के रहने वाले 20 साल के महबूब को कुछ युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इससे वह करीब 50 फीसदी तक झुलस गया. अभी पीड़ित का इलाज अस्पताल में जारी है.

दरअसल, गुरुवार को महबूब का मस्जिद में नमाज पढ़ने की जगह को लेकर तीन युवकों से झगड़ा हुआ था. उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था. लेकिन अगले ही दिन यानी शुक्रवार की सुबह जब महबूब फजर की नमाज पढ़कर लौट रहा था, तभी उसी तीन युवकों ने रास्ते में उसे पकड़ लिया. इसके बाद उसे पोल में रस्सी से बांध दिया. फिर फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग लगने के बाद रस्सियां जल गईं, जिससे महबूब किसी तरह खुद को छुड़ाकर भागा और घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी.

अस्पताल में चल रहा है इलाज
परिवार ने फौरन उसे अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. महबूब के मामा कैसर अली ने बताया कि उसका पूरा शरीर जल गया है, आंखों पर पट्टी बंधी है, इसलिए अभी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन महबूब हमलावरों को जानता है. वहीं, इस पूरे मामले को लेकर बदायूं के एसपी ने बड़ा बयान दिया है. एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि युवक को जिंदा जलाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.

Add Zee News as a Preferred Source

एसपी ने क्या कहा?
एसपी ने आगे कहा कि युवक ने बयान में बताया कि गुरुवार को कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था. तीनों पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. गुरुवार के विवाद को लेकर पहले कोई शिकायत नहीं की गई थी.

TAGS

Trending news