Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3094959
Zee SalaamSalaam Crime NewsUP News: “तीसरी पत्नी बन जाओ”, बहू ने किया इनकार तो ससुर अहमद बना हैवान

UP News: “तीसरी पत्नी बन जाओ”, बहू ने किया इनकार तो ससुर अहमद बना हैवान

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला ने अपने ससुर पर बंदूक की नोक पर रेप करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का दावा है कि उसके ससुर ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया था और तीसरी पत्नी बनने को कहा था और जब उसने मना किया, तो उसने यह अपराध किया.

UP News: “तीसरी पत्नी बन जाओ”,  बहू ने किया इनकार तो ससुर अहमद बना हैवान

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के शहर के कोतवाली इलाके में रहने वाले एक जाने-माने बिजनेसमैन जाहिर अहमद पर अपनी बहू के साथ बंदूक की नोक पर रेप करने का इल्जाम लगा है. पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन वह फिलहाल फरार है.

दरअसल, पीड़िता की मां कमरुन्निसा दिल्ली की रहने वाली हैं. उन्होंने शहर के कोतवाली पुलिस स्टेशन में पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने करीब 11 साल पहले अपनी बेटी की शादी बिजनौर में रौनक हाउस के मालिक जाहिर अहमद के बेटे फरहान से की थी. शादी के बाद इस जोड़े के दो बच्चे हुए.

पीड़िता के मुताबिक, उसके पति फरहान का हाल ही में मेरठ की एक महिला के साथ अफेयर हो गया था. जब उसने इसका विरोध किया, तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकालने की धमकी दी. परेशान होकर पीड़िता ने अपने ससुर जाहिर अहमद से बात की और उनसे मदद मांगी. आरोप है कि ससुर ने पीड़िता की मजबूरी का फायदा उठाया. उसने दावा किया कि उसे अपने बेटे के अफेयर के बारे में पता है और अपनी बहुत ज़्यादा दौलत का हवाला देते हुए पीड़िता को अपनी तीसरी पत्नी बनाने का ऑफर दिया. उसने उसे शादी का लालच भी दिया. जब पीड़िता ने इस घिनौने प्रस्ताव का ज़ोरदार विरोध किया, तो आरोपी ससुर गुस्सा हो गया.

Add Zee News as a Preferred Source

बंदूक की नोक पर किया रेप
पीड़िता का आरोप है कि 13 अगस्त को जाहिर अहमद ने बंदूक की नोक पर उसके साथ रेप किया. इस घटना के बाद जब पीड़िता ने अपने परिवार को इस बारे में बताया, तो उसके पति फरहान, उसके देवर और उसकी सास ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया. पुलिस ने आरोपी ससुर ज़ाहिर अहमद के खिलाफ रेप की धारा के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि पति, देवर और सास के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न से संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार ससुर को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. 

पीड़िता का गंभीर इल्जाम
पीड़िता का दावा है कि उसका पति हर साल एक नई महिला से शादी करता है और कुछ समय बाद उसे छोड़ देता है. उसका आरोप है कि उसका पति महिलाओं को इस्तेमाल करके फेंकने वाली चीज़ों की तरह समझता है. पीड़िता ने अपने पति की कई दूसरी महिलाओं के साथ तस्वीरें भी पुलिस को सौंपी हैं. इस बीच, पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उसके ससुर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. वह मांग करती है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए ताकि उसे इंसाफ मिल सके.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news