Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3176271
Zee SalaamSalaam Crime Newsमोहम्मद नबी के बाद दरभंगा में जहांगीर आलम की सरेआम हत्या, परिजनों को भी नहीं छोड़ा

मोहम्मद नबी के बाद दरभंगा में जहांगीर आलम की सरेआम हत्या, परिजनों को भी नहीं छोड़ा

Bihar Crime News: बिहार के फारबिसगंज के बाद दरभंगा में 27 साल के टेलर जहांगीर की बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. बदमाश इतने बेखौफ थे कि जहांगीर को बचाने आए परिजनों पर भी ताबतोड़ हमला कर घायल कर दिया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

 

 

(प्रतीकात्मक एआई तस्वीर)
(प्रतीकात्मक एआई तस्वीर)

Bihar Murder News: बिहार के फारबिसगंज में बीते 10 अप्रैल को दिनदहाड़े एक मुस्लिम ड्राइवर मोहम्मद नबी हुसैन की रवि चौहान नाम के शख्स गला रेत कर हत्या कर दी. इसी तरह का मामला दरभंगा जिले से सामने आया है. जहां मुस्लिम टेलर मास्टर की बदमाशों ने सरेआम चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी. बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि पीड़ित को बचाने पहुंचे परिजनों पर भी उन लोगों ने हमला कर दिया. 

यह दिल दहला देने वाली घटना बिहार के दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र की भारठी पंचायत के मनिहास गांव की है. जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी गांव से आधा दर्जन से ज्यादा लोग अचानक नौजवान के घर पहुंचे और उसे बाहर बुलाया. जैसे ही वह बाहर आया, हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया. उनके पास हॉकी स्टिक, डंडे और बांस जैसे हथियार थे, लेकिन विरोध करने पर नौजवान पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक की पहचान मनिहास गांव के रहने वाले 27 साल के जहांगीर आलम के रूप में हुई है. वह पेशे से टेलर मास्टर थे और इसी काम से अपने परिवार का भरण-पोषण करता थे. बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी. परिजनों के मुताबिक, दिन में ही उसका कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि विवाद की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: Watch: “अल्लाह! अल्लाह!” चिल्लाता रहा शख्स, फिर भी नहीं पसीजा हिंदू संगठन के गुंडों का दिल

हमले के दौरान जब परिवार के लोग जहांगीर आलम को बचाने के लिए आगे आए, तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बनाया. मृतक के भाई फरमूद आलम और चचेरे भाई दस्तगीर आलम को चाकू मारकर घायल कर दिया. वहीं, जब मां कौशर खातून बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह भी चोटिल हो गईं हैं.

घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. घायलों को भी इलाज के लिए दरभंगा भेजा गया है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लोग इस घटना को लेकर सहमे हुए हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं.

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है और मामले की गहराई से जांच जारी है. मौके पर एसएफएल की टीम भी पहुंची, जिसने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में बीच सड़क पर नूर हसन का सिर कलम; गुस्साई भीड़ ने की आरोपी की मॉब लिंचिंग

About the Author
author img
Raihan Shahid

रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू...और पढ़ें

TAGS

Trending news