Haryana Jaida Murder Case: हरियाणा में असम की रहने वाली 32 साल की मुस्लिम महिला जायदा खान का उसके हिंदू बॉयफ्रेंड संजय ने गला घोंटकर हत्या कर दी. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Haryana Jaida Murder Case: हरियाणा के गुरुग्राम में एक चौंकाने वाला मर्डर केस सामने आया है. असम की रहने वाली 32 साल की मुस्लिम महिला जायदा खान का उसके हिंदू बॉयफ्रेंड संजय ने गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने 11 दिन बाद जायदा की लाश बरामद की, जबकि आरोपी को सिर्फ़ 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस के मुताबिक, 26-27 नवंबर की रात को संजय जायदा को गुरुग्राम के सुशांत लोक में अपने कमरे में ले गया. दोनों रिलेशनशिप में थे और उस रात साथ में समय बिता रहे थे. लेकिन, उनके बीच झगड़ा हो गया. झगड़े के बाद जायदा ने कहा कि वह घर जाना चाहती है, जिससे संजय और गुस्सा हो गया. गुस्से में आकर संजय जायदा को सेक्टर 29 में पावर ग्रिड के पास एक सुनसान जगह पर ले गया. वहां उसने उसका गला घोंटकर मर्डर कर दिया. मर्डर के बाद उसने लाश को जमीन में गाड़ दिया और वहां से भाग गया.
जायदा की आखिरी बार किससे हुई थी बात
जायदा ने आखिरी बार अपने एक दोस्त से फोन पर बात की थी. उसने कहा था, “मैं अपने दोस्त के साथ जा रही हूं, दो घंटे में वापस आ जाऊंगी.” इसके बाद उसका फोन बंद हो गया. उसके परिवार और दोस्तों ने बहुत ढूंढा, लेकिन 11 दिनों तक उसका कोई पता नहीं चला. 8 दिसंबर को पुलिस ने सेक्टर 29 में पावर ग्रिड के पास मिट्टी के ढेर से एक महिला की लाश बरामद की. लाश की पहचान जायदा खान के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और शक के आधार पर संजय को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान संजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है.
उत्तर प्रदेश की महिला की हत्या
इससे पहले भी लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर दिल दहला देने वाले मामले सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कातिल बॉयफ्रेंड ने न सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड का गला काटा, बल्कि उसकी बिना सिर वाली लाश को हरियाणा के यमुनानगर में फेंक दिया. CCTV फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर हरियाणा पुलिस ने कातिल बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या की वजह भी बताई, जिसने सबको चौंका दिया है.