Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3068639
Zee SalaamSalaam Crime Newsमॉब लिंचिंग का कहर जारी, औरंगाबाद में सुमित तो गोंडा में पप्पु अंसारी की हत्या

मॉब लिंचिंग का कहर जारी, औरंगाबाद में सुमित तो गोंडा में पप्पु अंसारी की हत्या

Gonda Mob Lynching: मॉब लिंचिंग की घटनाएं लगातार जारी हैं. औरंगाबाद में सुमित और उत्तर प्रदेश के गोंडा में पप्पू अंसारी की भीड़ के हाथों हुई बेरहमी से हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मॉब लिंचिंग का कहर जारी, औरंगाबाद में सुमित तो गोंडा में पप्पु अंसारी की हत्या

Aurangabad Mob Lynching: झारखंड और महाराष्ट्र में दो शख्स को चोर होने के शक में भीड़ ने मॉब लिंचिंग की. भीड़ ने उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पहली घटना झारखंड के गोड्डा जिले के पोरैयाहाट थाना क्षेत्र के मतिहानी गांव की है. दूसरी घटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की है. दोनों घटनाओं में एक बात कॉमन है. दोनों पीड़ितों पर चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला.

झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में एक शख्स की मॉब लिंचिंग हुई है. मृतक की पहचान 40 साल के पप्पू अंसारी के रूप में हुई है. पप्पू अंसारी का शव गुरुवार को मटिहानी और लट्टा गांवों के बीच एक खेत से बरामद किया गया. मृतक पाथरगामा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव का रहने वाला था. घटना की जानकारी मिलने पर स्टेशन हाउस ऑफिसर महावीर पंडित दूसरे पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

गोंडा पुलिस ने क्या कहा?
गोंडा पुलिस के मुताबिक, 7 जनवरी की रात करीब 1 बजे पप्पू अंसारी को कथित तौर पर मवेशी चुराते समय ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया था. इसके बाद कथित तौर पर उसे लाठियों और रॉड से पीटा गया. गुरुवार सुबह स्थानीय चौकीदार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से दो जगहों से मृतक की चप्पलें, खून से सनी लाठी, एक जला हुआ मोबाइल फोन, राज निवास गुटखा, खैनी और जली हुई राख बरामद की. 

Add Zee News as a Preferred Source

औरंगाबाद में सुमन की मॉब लिंचिंग
वहीं, औरंगाबाद में चोरी के शक में एक युवक की हत्या कर दी गई. यह घटना बरुन थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के पास एक चावल मिल में हुई. मृतक की पहचान नरारी कला थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के रहने वाले 22 साल के सुमन के रूप में हुई है. सुमन पर मिल परिसर में घुसने का आरोप था, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और लाठियों से पीटा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, उसे हिरासत में लिया और इलाज के लिए बरुन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जांच करने पहुंचे एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news