Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2701597
Zee SalaamSalaam Crime NewsMumbai News: इफ्तार बांटने को लेकर झगड़ा खूनी खेल में बदला, गुस्से में दोस्त की ले ली जान

Mumbai News: इफ्तार बांटने को लेकर झगड़ा खूनी खेल में बदला, गुस्से में दोस्त की ले ली जान

Mumbai News: इस घटना के बाद ओशिवारा और जोगेश्वरी इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. पुलिस ने बताया कि इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

Mumbai News: इफ्तार बांटने को लेकर झगड़ा खूनी खेल में बदला, गुस्से में दोस्त की ले ली जान

Mumbai News: महाराष्ट्र के मुंबई के ओशिवारा इलाके में इफ्तारी बांटते समय दो लड़कों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद एक समूह ने 20 साल के शख्स की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. यह घटना 30 मार्च की शाम जोगेश्वरी पश्चिम में हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार करने लिए छापेमारी कर रही है.

मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ रहीम शेख के रूप में हुई है. वह एक दुकान में काम करता था, जहां बच्चों के कपड़े बनाए जाते थे. उसी दुकान में आरोपी जफर फिरोज खान (22) भी काम करता था. पुलिस के मुताबिक, 30 मार्च की शाम इफ्तार के दौरान फल बांटने को लेकर कैफ और जफर के बीच विवाद हो गया. इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर कैफ ने जफर को थप्पड़ मार दिया. इस बात से जफर काफी नाराज हो गया और बदला लेने की ठान ली.

कैसे हुई हत्या?
झगड़े के कुछ समय बाद जफर अपने दोस्तों के साथ लौटा और उन्होंने कैफ पर हमला कर दिया. आरोपियों ने कैफ पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह संगीन रूप से जख्मी हो गया. वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मुल्जिम फरार हो गए. इसके फौरन बाद कैफ को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

Add Zee News as a Preferred Source

इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद ओशिवारा और जोगेश्वरी इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. पुलिस ने बताया कि इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है." पुलिस इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झगड़े के पीछे असली वजह क्या थी.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news