Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3056928
Zee SalaamSalaam Crime NewsWatch: आधार कार्ड मांगा, फिर की पिटाई; ओडिशा के बालासोर रेलवे स्टेशन पर गुंडागर्दी

Watch: आधार कार्ड मांगा, फिर की पिटाई; ओडिशा के बालासोर रेलवे स्टेशन पर गुंडागर्दी

Balasore Railway Station Viral Video: ओडिशा के बालासोर रेलवे स्टेशन पर एक युवक को आधार कार्ड मांगे जाने पर पीटे जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Watch: आधार कार्ड मांगा, फिर की पिटाई; ओडिशा के बालासोर रेलवे स्टेशन पर गुंडागर्दी

Balasore Railway Station Incident: ओडिशा में सत्ता बदलने के बाद से राज्य का माहौल बदल रहा है. हिंदू संगठन राज्य में बड़े पैमाने पर अशांति फैला रहे हैं. ओडिशा के कई जिलों से सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं. हाल ही में पश्चिम बंगाल के एक मुस्लिम कंस्ट्रक्शन वर्कर को भीड़ ने मॉब लिंचिंग की थी. अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक हिंदू संगठन के सदस्य रेलवे स्टेशन पर लोगों को "जय श्री राम" बोलने के लिए मजबूर कर रहे हैं, उनके आधार कार्ड चेक कर रहे हैं और फिर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, ऑल्ट न्यूज़ के फाउंडर मोहम्मद ज़ुबैर ने पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दावा किया गया है कि 28 और 29 दिसंबर की रात को ओडिशा के बालासोर रेलवे स्टेशन पर दक्षिणपंथी गुंडों ने गरीब प्रवासी मज़दूरों पर बेरहमी से हमला किया. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें "जय श्री राम" के नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया और उनसे उनके आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा गया.

डर के साये में मुसलमान?
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय में तेजी से असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. रेलवे स्टेशन जैसी सार्वजनिक और संवेदनशील जगह पर ऐसी घटना होना बहुत चिंता की बात है. रोजाना हज़ारों यात्री स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं और उनकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सीधे प्रशासन की होती है. अगर ऐसी जगहों पर किसी खास समुदाय को निशाना बनाया जाता है, तो इससे न सिर्फ सामाजिक सद्भाव बिगड़ता है, बल्कि लोगों का भरोसा भी कम होता है. इस मामले में प्रशासन से सख्त और तुरंत कार्रवाई की मांग बढ़ रही है.

कई राज्यों में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा 
गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में नफ़रत फैल रही है. बीजेपी शासित राज्यों में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा की ज़्यादा घटनाएं सामने आ रही हैं. हाल के दिनों में हिंदू संगठनों के लोगों ने उत्तर प्रदेश और कई दूसरे राज्यों में हिंसा फैलाई है. घटनाओं में हिमाचल प्रदेश में कश्मीरी युवकों पर हमले से लेकर ओडिशा में एक गरीब मज़दूर की मॉब लिंचिंग तक शामिल है. 28 दिसंबर को एक हिंदू संगठन के सदस्यों ने बरेली के एक कैफे में हंगामा किया और एक मुस्लिम आदमी पर हमला किया. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news