Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हिंदू युवक राहुल कुशवाहा ने इस्लाम कबूल कर अपने मुस्लिम दोस्त की पत्नी राबिया से शादी कर ली. अब राहुल के पीछे पुलिस पड़ी है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर इलाके में रहने वाले युवक राहुल कुशवाहा को अपने मुस्लिम दोस्त की बीवी से प्यार हो गया. इसके बाद राहुल कुशवाहा ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपने मुस्लिम दोस्त की बीवी से मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया और पत्नी के साथ रहना शुरू कर दिया. इस शादी के बाद राहुल के घरवालों ने बवाल खड़ा कर दिया. बवाल इतना हुआ कि मामला पुलिस तक पहुंच गया. पुलिस ने हालात की नाजाकत को देखते हुए बीवी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पुलिस राहुल ती तलाश कर रही है. फिलहाल राहुल फरार चल रहा है.
दरअसल, राजापुर का रहने वाला राहुल कुशवाहा का एक मुस्लिम शख्स से दोस्ताना रिश्ता था लेकिन कुछ वक्त पहले वह दोस्त एक मामले में जेल चला गया. दोस्त के जेल जाने के बाद राहुल अक्सर उसके घर जाने लगा. इसी दौरान उसकी दोस्त की बीवी राबिया से मुलाकातें बढ़ीं और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बन गईं. नजदीकी इतनी बढ़ी कि दोनों ने शादी का फैसला कर लिया.
धर्म बना दीवार तो प्रेमी ने किया इस्लाम कबूल
राहुल हिंदू था और राबिया मुस्लिम. दोनों की शादी में सबसे बड़ी बाधा मजहब का अंतर था. परिवार और समाज का विरोध सामने देख राहुल ने इस्लाम कबूल कर लिया. धर्म परिवर्तन करने के बाद उसने मुस्लिम रीति-रिवाज से राबिया से निकाह कर लिया. शादी के बाद राहुल राबिया और उसके बच्चों के साथ रहने भी लगा.
बहन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
जब राहुल के घरवालों को यह बात पता चली तो परिवार ने सख्त विरोध किया. राहुल की बहन रितिका और भाई ने राबिया को घर में रखने और इस शादी का विरोध किया. इल्जाम है कि विरोध करने पर राहुल और उसकी नई नवेली पत्नी राबिया ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी. इस पर राहुल की बहन रितिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस राहुल और राबिया पर मुकदमा दर्ज कर लिया.
राहुल को लेकर पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने राबिया को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि राहुल पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बना दी हैं. पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि इस मामले की जांच तेजी से की जा रही है. पुलिस ने बताया कि राहुल पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है. उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं. हाल ही में वह जेल से बाहर आया था. पुलिस का कहना है कि राहुल पर अपने परिवार पर धर्म बदलने का दबाव बनाने का भी आरोप है. यहां तक कि वह अपनी मां के साथ भी कई बार मारपीट कर चुका है.
पुलिस अधिकारी का बयान
अपर पुलिस उपायुक्त अभिजीत कुमार ने बताया कि राहुल कुशवाहा एक शातिर किस्म का अपराधी है. उसके खिलाफ कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं. हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने फिर विवाद खड़ा कर दिया. राहुल की तलाश जारी है और बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.