)
Shamli Murder News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक शख्स ने अपनी बीवी और दो बेटियों का मर्डर कर दिया. फारूक ने पहले अपनी बीवी और दो बेटियों को गोली मारी, फिर उनकी लाशों को सेप्टिक टैंक में दफना दिया और उसके ऊपर कंक्रीट का फ़र्श बना दिया.
दरअसल, यह पूरी घटना शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गढ़ी दौलत गांव में हुई. आर्थिक तंगी की वजह से फारूक ने पहले पत्नी और बेटियों अफरीन और सरीन को गोली मारा, फिर उनकी लाशों को सेप्टिक टैंक में दफना दिया और उसके ऊपर कंक्रीट का फ़र्श बना दिया. पुलिस ने तीनों लाशों को बरामद कर ली हैं.
पांच दिनों से लापता थीं मां और बेटियां
जानकारी के मुताबिक, महिला और उसकी दो बेटियां पांच दिनों से लापता थीं. आरोपी फारूक ने अपने घर के आंगन में एक गड्ढा खोदा था और लाशों को वहीं दफना दिया था. पुलिस पूछताछ के दौरान फारूक ने अपना जुर्म कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी ताहिरा और बड़ी बेटी अफ़रीन को गोली मारकर मार डाला. फिर उसने अपनी दूसरी बेटी सरीन का गला घोंट दिया और तीनों लाशों को अपने घर के आंगन में शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में दफ़ना दिया. मर्डर का खुलासा होने से पहले तीनों लापता थे.
यूपी - जिला शामली में फारुख ने पत्नी और 2 बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी। तीनों की लाश शौचालय के टैंक में दबाकर उसके ऊपर पक्का फर्श कर दिया।
फारुख की पत्नी बुर्का पहने बिना घर से चली गई। इसी बात से खफा होकर उसने ट्रिपल मर्डर कर दिया। pic.twitter.com/w6pQcZQtbT
आरोपी ने कबूल किया अपना जुर्म
फारूक के पिता ने कुछ अनहोनी की आशंका से पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी थी. जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो फारूक झूठ बोलता रहा. हालांकि, जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने मर्डर कबूल कर लिया. उसकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आंगन में खुदाई शुरू की. घटना के बारे में एसपी एनपी सिंह ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. तिहरे मर्डर से गांव में डर का माहौल है.