Moradabad Molestation Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नकाबपोश औरत के साथ छेड़खानी का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत आरोपी टेलर नौशाद को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिन पहले एक बुर्कानशी औरत से सरेआम छेड़खानी करने वाले आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. मुल्जिम के पाँव में गोली मारकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी नाराज़गी थी, और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया जा रहा था. पुलिस ने पीड़ित महिला की पहचान होने के बाद उसकी तहरीर के आधार पर आरोपी नौशाद की पहचान की थी, और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी.
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया है कि आरोपी नौशाद ने बुर्का पहनी महिला के साथ अश्लीलता करने का जुर्म कबूल कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है. आरोपी टेलर का काम करता है, और वो कटघर थाना क्षेत्र के मकबरा का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के पास से 3 जिंदा कारतूस एवं 1 खोखा कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है.
पुलिस के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी छुपने की फिराक मे भागता फिर रहा था. रामगंगा नदी किनारे पुलिस को उसके छुपने की सूचना मिली थी. सूचना पर क्षेत्र मे सर्च कर गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वो घायल हो गया था. पुलिस ने आरोपी को ईलाज के लिए जिला अस्पताल मे कराया भर्ती कराया है.पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है कि वो पहले से किसी अपराध में तो संलिप्त नहीं रहा है.
गौरतलब है कि मुरादाबाद में पहले भी इस तरह के केस सामने आ चुके हैं, जब बुर्कानशी किसी महिला के साथ छेड़खानी की गई है. लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस की इस मामले में जीरो टोलरेंस नीति के तहत फौरी तौर पर कार्रवाई की जाती है, और आरोपी का सीधा हाफ एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया जाता है. हालांकि, मुलजिमों के हाफ एनकाउंटर की लगातार आलोचना की जा रही है. कोर्ट ने भी इसपर संज्ञान भी लिया था, लेकिन औरतों के सुरक्षा के मामले में पुलिस कोई भी समझौता नहीं कर रही है.