Rudrapur News: पुलिस ने अटरिया देवी मंदिर परिसर के बाहर नमाज पढ़ रहे एक युवक पर हमला करने के आरोपी अरविंद शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Uttarakhand News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक मंदिर के पास खुले मैदान में नमाज पढ़ने पर एक मुस्लिम मजदूर के साथ हिंदू संगठन से जुड़े हुए अरविंद शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और जमकर बवाल हुआ. लोगों ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मागं की गई. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है.
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद उधम सिंह नगर के SSP अजय गणपति ने बताया था, नमाज़ के लीडर मोहम्मद शाहिद की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अरविंद शर्मा नाम के एक आदमी के खिलाफ FIR दर्ज की है और जांच शुरू की है. शाहिद ने अपनी शिकायत में कहा है कि नमाज़ पढ़ते समय उसके साथ मारपीट की गई और धार्मिक नारे लगाने से मना करने पर उसे नहर में फेंकने की धमकी दी गई.
आरोपी है मंदिर का संचालक
आरोपी अरविंद शर्मा एक मंदिर के संचालक के रुप में हुई थी. उसने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उस व्यक्ति को पहले भी वहां नमाज पढ़ने से रोका गया था, लेकिन जब उसने बात नहीं मानी तो उसे हटा दिया गया. रुद्रपुर के दुधिया नगर के रहने वाले मोहम्मद शाहिद पिछले 22 सालों से राजमिस्त्री का काम कर रहे हैं. वह अभी अटरिया देवी मंदिर के पास बन रहे एक मकान पर काम कर रहे थे.
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि मंदिर के पास एक छोटा सा मैदान था और शाहिद पिछले चार दिनों से वहां नमाज पढ़ रहे थे. शाहिद ने बताया था कि उसने माली से इजाजत ली थी और सोचा था कि कोई एतराज नहीं करेगा. इसलिए वह नमाज पढ़ने चला जाता था. शाहिद ने बताया था कि घटना वाले दिन दोपहर करीब 1:30 बजे नमाज़ पढ़ने बैठा था. वह नमाज पढ़ना शुरू ही किया था कि अरविंद शर्मा ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और लात मारने लगा. शाहिद का इल्जाम है कि जब उसने अपनी टोपी, रूमाल और आधार कार्ड उठाकर जाने की कोशिश की, तो हमलावर ने उसे बांस के डंडे से पीटना शुरू कर दिया. साथ ही जय श्रीराम के नारे भी लगवाए.