)
गौतमबुद्धनगर: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सूरजपुर के बेगमपुर गांव से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पांचों के खिलाफ गुज़िश्ता 2 मई को थाना सूरजपुर में FIR दर्ज की गई थी.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आए मुल्ज़िमीन हज़रत निजामुद्दीन में हुए मरकज़ में शामिल होने के बाद बगैर किसी को इत्तेला दिए गांव में पहुंचे थे. इन लोगों ने न सिर्फ निज़ामुद्दीन मरकज़ में शामिल होने की बात छिपाई थी बल्कि यहां-वहां घूम रह थे. अगर ये पांचों कोरोना मुतास्सिर निकले तो इनकी वजह से गांव के दीगर कई लोगों में भी वायरस फैलने का खदशा हो सकता है.
थाना सूरजपुर पुलिस ने बताया कि सभी मुल्ज़िम बेगमपुर गांव के रहने वाले हैं. जिसमें 19 साला वसीम वल्द नसीम, नूरहसन वल्द नजीर, 18 साला कासिम पुत्र अशफाक, 25 साला इमरान वल्द उमर मौहम्मद और 65 साला दीवान वल्द कल्लू शामिल है.
नोएडा सेंट्रल डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि सभी को क्वारंटाइन मीआद पूरी होने के बाद गिरफ्तार किया गया है. सभी को न्यायायल के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है.
Zee Salaam Live TV