Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1037907
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटफिल्म 83 का नया पोस्टर रिलीज, खेल जगत के दिग्गज कर रहे खूब तारीफ

फिल्म '83' का नया पोस्टर रिलीज, खेल जगत के दिग्गज कर रहे खूब तारीफ

फिल्म '83' का पिछले हफ्ते टीजर रिलीज किया गया था. इसमें कपिल देव के मशहूर कैच को दिखाया गया था.

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अदाकारी से सजी फिल्म '83' का पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पर खेल जगत के लोग भी खूब तारीफ कर रहे हैं. यह पोस्टर फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 

फिल्म 83 के डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) हैं. इस फिल्म के पोस्टर और टीजर रिलीज किए जाने के बाद फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे. लेकिन इस बीच निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है. नए पोस्टर में रणवीर सिंह उनकी टीम के साथियों के साथ जर्सी पहने मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं. फिल्म '83' में रणवीर सिंह कपिल देव (Kapil Dev) का किरदार अदा करते नजर आएंगे तो वहीं पंकज त्रिपाठी मैनेजर पीआर मान सिंह की के किरदार में होंगे. साकिब सलीम मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका निभाएंगे. पर्दे पर कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया (Romi Bhatia) का किरदार निभाते हुए एक्टरेस दीपिका पादुकोण नजर आएंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

फिल्म '83' का पिछले हफ्ते टीजर रिलीज किया गया था. इसमें कपिल देव के मशहूर कैच को दिखाया गया था. इस टीजर में लॉर्ड्स स्टेडियम में 1983 क्रिकेट विश्व कप (World Cup 1983) के दौरान वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स को आउट करने वाला दृश्य दिखाया गया था. इस पोस्टर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा था कि 'जैसे लोग कहते हैं, एक बार सफलता का स्वाद चखें...जुबान को और क्या चाहिए'- कपिल देव, 1983 #83 ट्रेलर के लिए 2 दिन और'.

क्रिकेट जगत के लोग कर रहे तारीफ
क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ती आजाज ने फिल्म के पोस्टर को सोशल मीजिया पर शेयर करते हुए लिखा कि 'सच या हकीकत, शानदार'.

fallback

एक्टर प्रवीण डबास ने भी इस पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा है कि कैसा लगा 83 फिल्म का ट्रेलर. 

fallback

Zee Salaam Live TV: 

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news