)
नई दिल्ली: उर्फ़ी जावेद (Urfi Javed) अपने हॉट अंदाज़ और अनोखे फैशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. उर्फ़ी (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर भी काफ़ी एक्टिव हैं और लगातार अपने पोस्ट्स के ज़रिए फैंस से राबता करती रहती हैं. हालही में उर्फ़ी जावेद (Urfi Javed) का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह बैली डांस (Urfi Javed Belly Dance) करती नज़र आ रही हैं.
वीडियो में उर्फ़ी क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहने हुए हैं. इस वीडियो को उर्फी ने खुद शूट किया है. वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. लोग इस वीडियो को जमकर लाइक्स और कमेंट्स दे रहे हैं. बता दें हालही में उर्फी ने ट्रोलर्स को मुहतोड़ जवाब दिया था.
देखें वीडियो
एक रिपोर्ट के मुताबिक उर्फ़ी ने कहा- हां, मैं अपने बोल्ड आउटफिट्स के लिए मशहूर हूं और ट्रोल्स मुझे लगातार टारगेट करते हैं. हर कोई मुझे पसंद नहीं कर सकता. जैसे वेजिटेरियन लोगों को चिकन बिरयानी नहीं पसंद आती और वे लोग उसकी बुराई करते हैं. खैर, इसमें उनकी कोई गलती नहीं है, बस आप इतना समझ लीजिए कि चिकन बिरयानी कैसी लगती है ये चीज उन्हें नहीं ही पता है.'