Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam674118
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटमारूफ अदाकार इरफान का 54 साल की उम्र में इंतेकाल, कोकिलाबेन हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

मारूफ अदाकार इरफान का 54 साल की उम्र में इंतेकाल, कोकिलाबेन हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड अदाकार इरफान खान की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से उन्हें मंगल को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट किया गया था

 

मारूफ अदाकार इरफान का 54 साल की उम्र में इंतेकाल, कोकिलाबेन हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली: न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जंग लड़ रहे बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. इलाज के दौरान इरफान खान ने हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया. इरफान की उम्र 54 साल थी.

मंगल को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट किया गया था. उन्हें कोलन इंफेक्शन के चलते एडमिट कराया गया था. इरफान खान की मौत की खबर फिल्म डायरेक्टर शूजीत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  ट्विटर पर शेयर की. उन्होंने लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र इरफान, आप लड़े, लड़े और लड़े। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा.. हम फिर से मिलेंगे। शांति और ओम शांति। इरफान खान को सलाम.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि इससे पहले अदाकार के ऑफिशयली तर्जुमान ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को देखते हुए एक बयान जारी कर लोगों से अपील की थी कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें. उन्होंने बताया, "हां यह सच है कि इरफान खान को कोलोन इन्फेक्शन के चलते मुंबई के कोकिलाबेन के आईसीयू में एडमिट कराया गया है. हम उनकी हेल्थ से सभी को अपडेट रखेंगे. फिलहाल वह डॉक्टर के निरीक्षण में हैं. "उनकी ताकत और साहस ने उन्हें अब तक लड़ाई लड़ने में मदद की है और हम उनकी जबरदस्त विल पॉवर और अपने सभी ख़ैरख्वाह की दुआओं के साथ विश्वास है कि वह जल्द ही सेहतमंद हो जाएंगे.

कुछ दिनों पहले ही इरफान की मां का इंतेकाल हुआ है. अदाकार इरफान की मां सईदा बेगम ने सनीचर को जयपुर में अंतिम सांस ली. हालांकि, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच इरफान मां के आखिरी रसूमात में नहीं जा पाए. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही अपनी ओर से दुआ की थी.

 

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news