Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam752617
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटअदाकारा पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

अदाकारा पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

अपने ट्वीट के बाद में उन्होंने कई और भी बड़ी खुलासे किए हैं. पायल ने उस वारदात को याद करते हुए कहा, 'मैं उनसे यारी रोड में मौजूद उनके दफ्तर में मिलने गई थी.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मुंबई: अदाकारा पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर जिंसी इस्तेहसाल के इल्ज़ामात लगाए हैं. इस मामले में अब पायल ने आज पुलिस में लिखित तहरीरी शिकायत दर्ज करवा दी है. पायल के वकील नितिन सातपुते ने बताया कि आईपीसी की दफा 376, 354, 341, 342 के 342 के तहत रेप, गलत हरकत करने और खातून के साथ गैर मुहज्ज़ब रवय्ये (अमर्यादित आचरण) करने के मामले में तहरीरी शिकायत दर्ज कराईो गई है.

बता दें कि गुज़िश्ता सनीचर की रात पायल ने अनुराग कश्यप को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा था,'अनुराग कश्यप ने मेरे साथ ज़बरदस्ती की. नरेंद्र मोदी जी आपसे गुज़ारिश है कि इनके खिलाफ कार्रवाई कीजिए ताकि मुल्क को पता चले कि हकीकत क्या है. मुझे पता है कि ये कहना मेरे लिए नुकसानदेह है और मेरी सिक्योरिटी खतरे में है. बराए मेहरबानी मदद कीजिए.'

अपने इस ट्वीट के बाद में उन्होंने कई और भी बड़ी खुलासे किए हैं. पायल ने उस वारदात को याद करते हुए कहा, 'मैं उनसे यारी रोड में मौजूद उनके दफ्तर में मिलने गई थी. वह किसी और से बात कर रहे थे इसीलिए मैं वापस आ गई. अगले दिन उन्होंने मुझे फोन करके कहा कि मैं कुछ भी ग्लैमरस न पहनूं ताकि मैं अभिनेत्री लगूं. मैं सलवार कमीज में उनसे मिलने गई. उसने मेरे लिए खाना बनाया और मेरी प्लेट भी उठाई. मैं कुछ देर बाद वहां से चली आई, लेकिन उसने फिर से मैसेज कर मुझे आने का कहा तो मैंने मना कर दिया, क्योंकि काफी देर हो चुकी थी. फिर मुझसे पूछा कि मेरे साथ कौन रहता है.' इसके दो या तीन दिन बाद वह फिर कश्यप से मिलीं और तभी यह वारदात हुई.

Add Zee News as a Preferred Source

पायल ने आगे कहा, 'इस बार उसने मुझे अपने घर पर बुलाया. वह स्मोकिंग कर रहा था, मैं वहीं बैठी रही. कुछ देर बाद वह मुझे दूसरे कमरे में ले गया. वहां उसकी बीवी कल्कि कोचलिन के कई जूते रखे थे, उसने मुझे वह जूते दिखाते हुए कहा कि 'मेरी बीवी अमेरिका चली गई है. वह मुझसे नाराज़ है. इसके बाद अनुराग ने एक एडल्ट फिल्म देखना शुरू कर दिया. मैं डर गई. इसके बाद वह अचानक मेरे सामने न्यूड हो गया और मुझसे अपने कपड़े निकालने के लिए कहा. मैंने कहा, 'सर मैं कंफर्टेबल नहीं हूं.'

Zee Salaam LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news