Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam709773

अमिताभ बच्चन के बाद अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी आई कोरोना पॉजिटिव

 यह जानकारी अभिषेक बच्चन ने खुद ट्वीट के ज़रिए दी है. दोनों ही लोगों को मुंबई के नानावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मुंबई: बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बाद उनके बेटे और बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की भी कोरोनो रिपोर्ट पॉज़िटिव पाई गई है. यह जानकारी अभिषेक बच्चन ने खुद ट्वीट के ज़रिए दी है. दोनों ही लोगों को मुंबई के नानावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, 'आज मैं और वालिद दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए. हम दोनों को हल्की अलामात के चलते अस्पताल में दाखिल कराया गया है.  हमने सभी ज़रूरी अफसरों को जानकारी दे दी है और हमारे परिवार और मुलाज़िमीन सभी की जांच करा रहे हैं. मैं सभी से गुज़ारिश करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं. धन्यवाद.'

इससे पहले अभिषेक बच्चन के वालिद और सुपरस्टार अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) कोरोना वायरस से पॉज़िटिव पाए गए हैं. सनीचर शाम को उनको नानावती अस्‍पताल में दाखइल कराया गया. यह जानकारी उन्‍होंने खुद ट्वीट के ज़रिए दी है. 

उन्होंने बताया कि उनका रिजल्‍ट कोरोना पॉजिटिव आया है. परिवार वालों और स्‍टाफ का भी टेस्‍ट कराया गया है. उनकी रिपोर्ट आना बाकी है. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि गुज़िश्ता 10 दिनों में जो लोग मेरे राब्ते में आए हैं, उनसे गुज़ारिश है कि वे भी अपना कोरोना टेस्‍ट करा लें. 

Zee Salaam LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news