Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam751135
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटअनुराग कश्यप पर जिंसी इस्तेहसाल के इल्ज़ाम के बाद खुलकर सामने आईं पायल घोष, सुनाई पूरी कहानी

अनुराग कश्यप पर जिंसी इस्तेहसाल के इल्ज़ाम के बाद खुलकर सामने आईं पायल घोष, सुनाई पूरी कहानी

अब पायल खुलकर सामने आगई हैं और उन्होंने अब कहा है कि, 'न तो मेरी उनसे जान पहचान थी, न हम पहले मिले थे. उन्होंने (अनुराग कश्यप) मुझे अनकंफर्टेबल फील करवाया

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मुंबई: अदाकारा पायल घोष के ज़रिए अनुराग कश्यप पर जिंसी इस्तेहसाल (यौन शोषण) का इल्ज़ाम के यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. पायल ने अनुराग कश्यप को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा है, 'अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की. नरेंद्र मोदी जी आपसे गुज़ारिश है कि इनके खिलाफ कार्रवाई कीजिए ताकि मुल्क को पता चले कि हकीकत क्या है. मुझे पता है कि ये कहना मेरे लिए नुकसानदेह है और मेरी सिक्योरिटी खतरे में है. कृपया मदद कीजिए.'

अब पायल खुलकर सामने आगई हैं और उन्होंने अब कहा है कि, 'न तो मेरी उनसे जान पहचान थी, न हम पहले मिले थे. उन्होंने (अनुराग कश्यप) मुझे अनकंफर्टेबल फील करवाया, जो भी हुआ वो नहीं होना चाहिए था. कोई तुम्हारे पास काम मांगने आया है तो इसका मतलब ये नहीं होता कि वो किसी भी चीज के लिए तैयार है. ये मुझे आज भी परेशान करता है लेकिन अब जब मैंने इंटरव्यू दिया, तब मुझे बहुत अच्छा लगा.' 

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कई बार ट्वीट किया और कई बार डिलीट किया. मेरे मैनेजर ने मेरे भाई को फोन किया कि डिलीट करो ट्वीट, ये सब लोग मेरे वेलविशर हैं. मेरी फैमिली कंजरवेटिव है. वो मुझे सपोर्ट करेंगे भी नहीं. वो कह रहें कि ये सब छोड़ो... घर चलो. अगर अनुराग मुझे कहते कि सॉरी... तो अच्छा होता, लेकिन उन्होंने डिनाई किया. मुझे 6 साल लग गए ये सब बोलने में. सबकी हिम्मत नहीं हो पाती. बॉलीवुड में सब बुरे नहीं हैं. ड्रग्स सब लेते हैं. ऐसा नहीं है, लेकिन सब नहीं लेते ऐसा भी नहीं है. इसे ग्लोरिफाई नहीं करना चाहिए.' 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news