Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1375467
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटAkshara Singh Live Show: लाइव शो के दौरान अक्षरा सिंह ने क्यों कहा, लड़की होने पर है गर्व

Akshara Singh Live Show: लाइव शो के दौरान अक्षरा सिंह ने क्यों कहा, लड़की होने पर है गर्व

Akshara Singh Live Show: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने झारखंड के धनबाद में स्टेज शो किया. स्टेज पर परफॉर्मेंस देने के दौरान उन्हें वहां मौजूद महिलाओं का भरपूर समर्थन मिला. जिसके बाद उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना न रहा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है.

Akshara Singh Live Show: लाइव शो के दौरान अक्षरा सिंह ने क्यों कहा, लड़की होने पर है गर्व

Akshara Singh:  भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह किसी परिचय की  मोहताज नहीं. अक्षरा सिंह काफी पॉपुलर हैं, लेकिन बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेने का बाद उन्हें पूरे देश में पहचान मिली. अक्षरा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे आए दिन अपने दिलचस्प वीडियोज़ प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं.  एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने धनबाद लाइव शो का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिस पर उनके चाहने वाले ख़ूब प्यार बरसा रहे हैं. 

 यह भी पढ़ें: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर महिलाओं और बच्चों ने किया गरबा , वीडियो हुआ वायरल

मुझे लड़की होने पर नाज़ है: अक्षरा सिंह

Add Zee News as a Preferred Source

अक्षरा सिंह ने हाल ही में झारखंड के धनबाद में लाइव शो किया था. शो के दौरान जब वे स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रही थीं तो वहां मौजूद महिलाओं ने उनका भरपूर साथ दिया. वीडियो में भी साफ़ तौर पर नज़र आ रहा है कि धनबाद की महिलाओं का साथ पाकर अक्षरा बहुत ख़ुश हैं.  महिलाओं की इतनी फैन फॉलोइंग देखकर अक्षरा की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. वीडियो में अक्षरा सिंह डांडिया स्टिक के साथ ज़बरदस्त अंदाज़ में डांस करते हुए नज़र आ रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा , "आज के धनबाद के कार्यक्रम में लड़कियों और महिलाओं के हुजूम ने जिस तरीक़े से हौसला अफ़ज़ाई की, मैं ये दावे के साथ कह सकती हूँ कि मुझे एक लड़की होने पर ग़ुरूर है, नाज़ है. 

 

रश्मि देसाई ने पोस्ट को किया लाइक

अक्षरा सिंह की इस पोस्ट को आम लोग से लेकर सेलेब्स तक के कमेंट मिल रहे हैं. एक यूज़र ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "सुपर से भी ऊपर". तो एक अन्य ने लिखा है, "आपकी फैन फॉलोइंग तो दुनियाभर में है अक्षरा जी". यूज़र फायर और दिल इमोजी के साथ पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं. एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी अक्षरा सिंह के पोस्ट को लाइक किया है.

इस तरह की ख़बरों को पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर विज़िट करें. 

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news